मोटापा कम करने और मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए इस वक्त पिये सौंफ वाला दूध

हमे किसी भी कार्य को करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है, और ऊर्जा हमें भोजन से मिलती है। भोजन से ऊर्जा में परिवर्तन होना ही मेटाबॉलिज्म होता है। हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म जितना अच्छा होगा हम उतने ही एक्टिव रहेंगे। मेटाबॉलिज्म ठीक ना हो तो बहुत से प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ता है। यह मोटापा बढ़ने से रोकता है मेटाबॉलिज्म की बनने की गति जितनी स्लो होगी मोटापा उतना ही बढ़ेगा। मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में सौफ वाले दूध बहुत उपयोगी है।

आमतौर पर सौफ का उपयोग हम माउथ फ्रेशनर के रूप में करते हैं लोग खाना खाने के बाद इसका सेवन करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं। हरे हरे कुरमुरे सौफ से माउथ फ्रेशनर ही नहीं बल्कि सेहत को बहुत अन्य प्रकार से फायदा पहुंचाते हैं।

वैज्ञानिक भाषा में सौफ को “फीनिकुल कलगारे” के नाम से जाना जाता है। आपको पता है कि एक चम्मच सौफ में मतलब 6 ग्राम साथ में 2 ग्राम फाइबर ,मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन C होता है जो बहुत सारे बीमारियां जैसे पाचन शक्ति गुड हार्ट हेल्थ कब्ज की परेशानी मोटापा कम करने के लिए ब्लड प्रेशर और शुगर कंट्रोल जैसी बीमारियों को कंट्रोल करता है। डॉक्टरों के अनुसार हमे सुबह के नाश्ते में सौफ वाला दूध पीना चहिये।

सौफ वाला दूध
दूध हमारे सेहत के लिए कितना जरूरी है यह बात तो हम सबको पता है। रोजाना दूध का सेवन हमें बहुत फायदा पहुंचाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध में सौंफ का पाउडर एक चम्मच रोजाना सेवन करने से हमें कितना फायदा होता है तो जानिए फायदे –

1. इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है।
2. मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है तथा मोटापा बढ़ाने नहीं देता।
3. कब्ज की परेशानी नहीं होती है।
4. हड्डियां मजबूत होती है क्योंकि इसमें कैल्शियम होता है।
5. जिसमें आयरन होता है तो खून की कमी दूर करता है।
6. ब्लड प्रेशर शुगर लेवल कंट्रोल होता है क्योंकि इसमें पोटैशियम होता है।
7. आप पूरे दिन तरोताजा एक्टिव फील करेंगे।
8. दृष्टि के लिए भी ज्यादा फायदेमंद है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*