Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
धर्म संसार

विदुर नीति: इन चीजों के चलते घर मे नहीं होती कभी बरकत, माँ लक्ष्मी हमेशा रहती है दूर

महात्मा विदुर को आप में से बहुत कम लोग ही जानते होंगे, लेकिन आपने कहीं ना कहीं तो महात्मा विदुर के बारे में सुना ही होगा। जिस तरह आचार्य चाणक्य जी को महान नीति कार के नाम से जाना जाता है वैसे ही बुद्धिमान नीति विशेषज्ञ में महात्मा विदुर को भी माना जाता है। महात्मा विदुर महाभारत काल के समय के हैं महाभारत में कुछ ही किरदार बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है इसमें महात्मा विदुर और भीष्म पितामह प्रमुख रूप से प्रसिद्ध है। महात्मा विदुर महाराज दृष्टराज के भाई थे और हस्तिनापुर के महामंत्री थे। महात्मा विदुर बहुत ज्यादा बुद्धिमान थे। महात्मा विदुर अपनी बुद्धि मती के वजह से ही बहुत प्रसिद्ध हुए। वह एक बुद्धिमान नीति विशेषज्ञ थे जिसकी वजह से उन्हें हस्तिनापुर का महामंत्री बनाया गया था। उनकी नीति और राजनीति नीति के ज्ञान के वजह से वे जीवन में होने वाली अच्छी बुरी सभी बातों के बारे में सभी को बताते थे। ऐसे में महात्मा विदुर जी ने अच्छे जीवन के लिए कई काम बताए हैं जिन्हें विदुर नीति के नाम से जाना जाता है। विदुर नीति हमें बहुत से ऐसे नीतियां बताती हैं जिसे हम अपने जीवन को सुखी बना कर रख सकते हैं साथ ही साथ जीवन को सकुशल जीने के लिए भी उन्होंने बहुत सी नीतियां बताई है जिसका पालन करके हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं धन संपत्ति में बरकत के लिए विदुर नीति क्या कहती है। विदुर नीति के अनुसार इन घरों में कभी नहीं रहती बरकत

जिस घर के लोग आलसी होते हैं और मेहनत करने से बचते हैं
विदुर नीति के अनुसार दिन घर के लोग मेहनत करने से बचते हैं, उनके शरीर में आलस रहता है,काम को कल के भरोसे छोड़ दे जाते हैं तो ऐसे लोगों के घरों में कभी भी बरकत नहीं आती है। ऐसे लोगों के पूर्वज यदि उनके लिए भारी संपत्ति और विरासत छोड़कर गए होते हैं तो वह भी ऐसे लोग बर्बाद कर देते हैं और इसी वजह से ऐसे लोगों के घर में मां लक्ष्मी कभी भी निवास नहीं करती है और ऐसे लोग के हाथों में कभी भी बरकत नहीं होती है और धीरे-धीरे इनकी स्थिति दयनीय होती जाती है और इन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

इस घरों में साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता
विदुर नीति कहती है कि घर और अपने आसपास का वातावरण हमेशा स्वच्छ साफ सुथरा होना चाहिए। जिन घरों में गंदगी रहती है मुख्य द्वार के पास आ सफाई नहीं की जाती है उस घर में मां लक्ष्मी कभी भी निवास नहीं करती है और जहां माहा लक्ष्मी निवास नहीं करेंगे। उस घर में हमेशा आर्थिक परेशानियां रहेंगी और उन्हें सुख समृद्धि में भी घाटा ही प्राप्त होगा कड़ी मेहनत से कमाया गया पैसा भी इन घरों में कभी भी नहीं टिकता है इसलिए आपको अपने घर में साफ-सफाई बनाए रखनी चाहिए।

जिन घरों में महिलाओं और बड़े बुजुर्गों का अपमान हो
विदुर नीति के अनुसार जिन घरों में बड़े बुजुर्गों का अपमान होता है उनका सम्मान नहीं किया जा सकता है, उन्हें जवाब दिया जाता है जी और साथ ही साथ महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता है, उस घर में कभी भी सुख समृद्धि संपत्ति नहीं आती है इन घरों में हमेशा गरीबी छाई रहती है और मां लक्ष्मी भी इनसे रूठ जाती है।

दूसरों के साथ गलत करने वालों के घर में
विदुर नीति के अनुसार ऐसे लोग जो दूसरों के साथ गलत करते हैं धोखा देते हैं बेईमानी करते हैं दूसरों के धन पर बुरा नजर डालते हैं और उन्हें हड़पने की कोशिश करते हैं ऐसे लोगों के पास लक्ष्मी आती तो है लेकिन कभी भी टिकती नहीं है साथ ही साथ इन्हें कभी भी बरकत नहीं होती है और इन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता और इनकी स्थिति बहुत दयनीय हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker