इन पौधों को घर में लगाना माना जाता है सबसे शुभ, घर में कभी नहीं होती धन की कमी

भारतीय संस्कृति में पेड़ पौधों का एक विशेष स्थान है हिंदू धर्म में भी पेड़ पौधों को एक अलग ही सम्मान प्राप्त है। कुछ पेड़-पौधों को देवी देवताओं के तुल्य माना जाता और उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। पेड़- पौधे पर्यावरण के संरक्षण के लिए लगाए जाते हैं इनसे हमें शुद्ध वायु प्राप्त होती है। ऐसा माना जाता है कि पेड़ पौधे लगाने से घर खूबसूरत भी लगता है और साथ ही साथ हमारे स्वास्थ्य को भी अच्छा रखने में हमारी बहुत मदद करता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार भी पेड़- पौधे को लगाना बहुत शुभ भी माना जाता है तो कुछ पौधों को लगाना अशुभ माना जाता है। घर में पेड़- पौधे लगाने का शौक हम सभी को होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पेड़ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें यदि हम लगाएं तो वास्तु की दृष्टि से यह हमारे घर को सुंदर बनाने के साथ-साथ हमारे वातावरण को भी शुद्ध करते हैं। साथ ही साथ हमारे घर के वास्तु दोष को दूर करता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। इससे हमारे घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है तो आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही पेड़ पौधों के बारे में बताएंगे जिनको यदि आप घर में लगाएंगे तो हमारी आर्थिक समस्या दूर होगी।

वास्तु दोष और सुख समृद्धि के लिए घर में इन पौधों को अवश्य लगाएं

तुलसी का पौधा लगाना होता है बहुत शुभ
तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में बहुत ही पूजनीय और देवी तुल्य माना जाता है। आमतौर पर यह पौधा हर किसी के घर पर हमेशा ही उपस्थित होता है नियमित रूप से तुलसी के पौधे को पानी देना और दीपक जलाना और पूजा पाठ करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है, कभी भी नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है लेकिन कभी भी तुलसी के पौधे को दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए इसके लिए सबसे शुभ दिशा पूर्व दिशा या इशान कोण की दिशा माना जाता है।

शमी का पौधा घर में लगाएं अवश्य
शमी के पौधे को भी बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है ऐसा माना जाता है कि इसे लगाने से धन-धान्य की कमी कभी भी नहीं होती है। साथ ही यह बहुत से वास्तु दोष को दूर करने में हमारी मदद करता है साथ ही इससे शनि ग्रह के दोष से भी छुटकारा मिलता है। इस पौधे का सम्बंध शनिदेव से माना जाता है लेकिन इसे घर में हमेशा बाई तरफ लगाना चाहिए। साथ ही इसकी विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना करी जानी चाहिए तभी यह आपको शुभ फल देता है।

हल्दी का पौधा लगाना माना जाता है शुभ
हल्दी को हिंदू धर्म बहुत ही शुभ माना जाता है हर शुभ अवसरों में पूजा पाठ के कार्यक्रम में हल्दी का विशेष तौर पर इस्तेमाल किया जाता है साथ ही बहुत से वास्तु दोष को दूर करने में भी हल्दी का एक विशेष महत्वपूर्ण स्थान है इसलिए इस पौधे को घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है इसको लगाने के लिए सबसे उत्तम जगह उत्तर-पूर्व दिशा की होती है रोजाना इस पेड़ में जल चढ़ाकर पानी चढ़ाना चाहिए और पूजा अर्चना की जानी चाहिए यह पौधा घर से नकारात्मक शक्ति को दूर रखता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है।

मनी प्लांट लगाना भी होता है शुभ
मनी प्लांट को हम सब बहुत अच्छे से जानते हैं ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट लगाने से घर में कभी भी पैसे की कमी नहीं होती यह बात वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में भी कही गई है। इसे जेड प्लांट के नाम से भी जाना जाता है। इस को घर में लगाने से धन कि कभी भी कमी नहीं होती। इसे गेट के पास प्रवेश द्वार के अंदर की तरफ स्थापित करना चाहिए लेकिन ध्यान में रखना चाहिए कि इस पेड़ की दिशा हमेशा ऊपर की ओर जाती हो इस पौधे का धूप में या छांव में कहीं भी लगाया जा सकता है। यह धन को अपनी और आकर्षित करता है लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इस की बेल ऊपर की तरफ ही जाए तभी भी नीचे की तरफ ना आती हो।

बांस का पौधा लाता है सुख समृद्धि
बांस का पौधा लगाना भी बहुत शुभ होता है वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बांस के पौधे को लगाने से सुख समृद्धि आती है। बास के छोटे-छोटे पौधे को लाल धागे में बात का उत्तर पूर्व-दिशा या उत्तर की दिशा में लगाने से घर में कभी भी पैसे भी कमी नहीं होती और आपको हमेशा आर्थिक उन्नति प्राप्त होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार 6-6 पेड़ धन को आकर्षित करते हैं आजकल बांस के छोटे-छोटे बंबू प्लांट भी मिलते हैं इन्हें भी घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*