इन रंगों के गमले में नहीं लगाना चाहिए मनी प्लांट, होता है धन की हानि

सभी व्यक्ति अपने जीवन में सुख संपन्न होना चाहते हैं और इसके लिए बहुत से कोशिश भी करते हैं, अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए तमाम तरह के टोटके अपनाते हैं लेकिन उसके बाद भी जीवन में सुख और संपन्नता नहीं आ पाती है वास्तु शास्त्र के सिद्धांत हमारे जीवन को सुख समृद्धि और संपन्नता से भरने के लिए बहुत मदद करते हैं।

वास्तु शास्त्र में ऐसे ही अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए एक ऐसा विकल्प बताया है जिससे हमारे जीवन में सुख समृद्धि की वृद्धि होगी। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को लेकर कुछ खास टिप्स बताए गया है। मनी प्लांट का पौधा सिर्फ हमारे घर की सुंदरता ही नहीं बढ़ाता साथ ही यह पौधे घर में धन की वृद्धि करने वाला माना गया है इसी वजह से बहुत बड़ी संख्या में लोग इस पौधे को अपने घर ऑफिस में लगाते हैं।

लेकिन लोग यह भूल जाते हैं कि किसी भी पौधे को सही तरीके, सही जगह पर लगाने से ही उसका सही परिणाम मिलता है। मनी प्लांट नकारात्मक प्रभाव को खत्म करता है लेकिन इस पौधे को लगाने के लिए सही दिशा, सही तरीके और सही जगह का ज्ञान होना बहुत ही जरूरी है। मनी प्लांट के बारे में ऐसा कहा जाता है कि मनी प्लांट के पौधे को कभी भी खरीद कर नहीं लगाना चाहिए लेकिन कुछ लोग इस बात को नहीं मानते।

मनी प्लांट को घर में लगाने के लिए किस रंग के गमले और किस दिशा चुनाव करें:-

●मनी प्लांट को नीली कलर की बोतल या नीले कलर के गमले में लगाएं। ऐसा माना जाता है कि यह धन और समृद्धि को आकर्षित करता है। मनी प्लांट के पौधे को घर के साउथ ईस्ट जोन में लगाना अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह स्थान गणपति जी का माना गया है इस स्थान पर लगाने से भाग्य चमकता है।

●सही मनी प्लांट का चुनाव करें मनी प्लांट के पत्ते नोट के आकार के जो होते हैं उन्हें ही लगाना शुभ माना जाता है।

●मनी प्लांट के पत्तिया अगर सूखने लग जाए तो उसे तुरंत हटा दें और याद रखें कि मनी प्लांट के पतिया कभी भी जमीन को ना छुए वह हमेशा ऊपर की ओर जानी चाहिए यही सुख-समृद्धि का प्रतीक है।

●मनी प्लांट को यदि आप दक्षिण पूर्व दिशा में लगा रहे हैं तो इसे पानी के बर्तन में ना रखें इसे मिट्टी के बर्तन में भूरे रंग के गमले में लगाए या फिर आप लाल रंग के गमले भी ले सकते हैं।

●मनी प्लांट में रेडिएशन को अवशोषित करने की क्षमता होती है इसलिए आप इसे टेलीविजन कंप्यूटर या फिर वाई फाई राउंडर के पास रख सकते हैं।

मनी प्लांट को लगाने में ना करें यह गलतियां:-
●वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को कभी भी उत्तर पूर्व दिशा में ना रखें। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

●वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को कभी भी घर के बाहर ना रखें हमेशा अंदर ही रखना चाहिए और ऐसी जगह रखें जहां दूसरों की सीधी नजर इस पर ना पड़े।

●कभी भी मनी प्लांट को बेडरूम में या अपने आराम करने वाले जगह पर ना रखें लेकिन यदि आप इसे अपने रूम में लगा रहे हैं तो बेड से कम से कम 5 फीट की दूरी पर रखें।

●यदि आपके कमरे में AC है और आप मनी प्लांट यहां पर रखते हैं तो बार-बार उसे धूप जरूर देना क्योंकि ठण्ड से यह सूख जाता।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*