हम सभी चाहते हैं कि हमारे परिवार में सुख समृद्धि हमेशा बनी रहे और इसके लिए हम बहुत कड़ी मेहनत भी करते हैं लेकिन बहुत बार ऐसा होता है कि लाख कोशिश करने के बाद भी हमारे घर में सुख शांति और धन की कमी हो जाती है घर में पैसे टिक ही नहीं पाते घर में बरकत नहीं आ पाता, ऐसे में हमारा मनोबल खत्म हो जाता है और इसकी वजह से घर में आशांति छा जाती है इन सब का कारण कहीं ना कहीं वास्तु दोष भी होता है। ऐसे में वास्तु दोष को दूर करना बहुत अत्यंत आवश्यक है तभी हमारे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे ही कुछ चीजों को बताएंगे जिन्हें यदि आप घर में रखेंगे तो आपके घर का वास्तु दोष खत्म होगा साथ ही साथ आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी और सुख शांति समृद्धि का वातावरण हमेशा बना रहेगा।
किस्मत बदलने के लिए इन चीजों को अवश्य रखें घर पर
क्रिस्टल बॉल
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में क्रिस्टल बॉल को रखना बहुत शुभ माना जाता है इससे घर के दरवाजे या खिड़की के ऊपर लगाना चाहिए ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से घर में धन की वृद्धि होती है।
धातु का कछुआ
धातु का कछुआ घर में रखना अत्यंत शुभ माना जाता है ऐसा माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा हम पर हमेशा बनी रहेगी। साथ ही घर में धन की वृद्धि करता है और सुख शांति का वातावरण बनाता है धातु का कछुआ उत्तर दिशा में रखना बहुत ही शुभ माना जाता है लेकिन इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि कछुए का मुंह घर के अंदर की तरफ होना चाहिए इससे घर में रहने से धन की कभी कमी नहीं होती है।
हाथी का स्टैचू
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हाथी के स्टैचू को भी रखना बहुत शुभ माना जाता है ऐसा माना जाता है कि इसे घर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा हमें प्राप्त होती वास्तु शास्त्र के अनुसार भी घर में हंसों के जोड़े का स्टैचू रखना भी बहुत शुभ माना जाता है।
गणपति जी की प्रतिमा
यदि आप अपने बाधाओं से मुक्ति पाना चाहते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार मुख्य दरवाजे के अंदर और बाहर की ओर गणपति जी की 2 प्रतिमाएं इस तरह रखे या लगाएं कि उनकी पीठ एक-दूसरे से जुड़ी रहे यह बहुत शुभ होता है और सारी मुसीबतों को खत्म करने में हमारी मदद करता है।
Leave a Reply