नींबू के साथ करे कपूर का सेवन, सेहत के साथ-साथ बाल और त्वचा के लिए भी होता है काफी फायदेमंद

स्वाद में खट्टा भले ही नींबू देखने में छोटा होता है लेकिन यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है इसका उपयोग बहुत सी औषधियां बनाने के लिए किया जाता है यह आपको बहुत सी बीमारियों से निजात दिलाने का काम कर सकता है वही कपूर के बारे में तो आप सभी जानते होंगे भारतीय पूजा में इसका बहुत महत्व है सिर्फ पूजा ही नहीं बल्कि स्किन प्रॉब्लम को भी दूर करने के लिए कपूर फायदेमंद होता है

यदि आप नीबू के साथ कपूर का सेवन करेंगे तो इनके फायदे दोगुना होगा नींबू और कपूर का मिश्रण आपको स्वास्थ्य से जुड़ी बहुत सी समस्या से निजात दिलाने के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है प्राचीन काल से नींबू और कपूर का सेवन किया जाता है।

नींबू और कपूर का साथ सेवन करने से होंगे यह सभी फायदे
नींबू में विटामिन सी पाया जाता है जो आपकी इम्यूनिटी मजबूत करने का काम करेगा वही कपूर का इस्तेमाल करने से आपको शरीर से जुड़ी बहुत सी बीमारियों से निजात मिल सकता है जब कपूर और नींबू का एक साथ इस्तेमाल किया जाएगा तो इसके फायदे भी बढ़ जाएंगे लेकिन ध्यान दें कि आपको नेचुरल कपूर का इस्तेमाल करना होगा इससे भीमसेनी कपूर के नाम से जाना जाता है भीमसेनी कपूर पूजा पाठ में इस्तेमाल किया जाने वाला कपूर से थोड़ा अलग होता है इसमें केमिकल मिला नहीं होता इसीलिए यह आपके शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है आइए जानते हैं नींबू के साथ कपूर का सेवन करने के फायदे।

दांत के लिए है फायदेमंद- यदि आपको दांत दर् दया दांत में कैविटी की समस्या है तो आप नींबू के साथ कपूर का सेवन जरूर करें नींबू के रस के साथ कपूर को मिलाकर प्रभावित स्थान पर लगाने से आपको दांत दर्द से निजात मिलेगा आप इन दोनों को गर्म पानी में उबालकर कुल्ला भी कर सकते हैं इससे दांत दर्द से आराम मिलेगा यदि आपको दांतों में कैविटी की समस्या है तो कपूर को प्रभावित स्थान में रखें।

झड़ते बालों का है इलाज- नींबू के रस में थोड़ा-सा पिसा हुआ कपूर मिलाएं इसे बालों की जड़ों में अच्छी तरह लगाए 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें इसके बाद माइल्ड शैंपू से धो लें इससे ना सिर्फ आपके बालों का झड़ना बंद होगा बल्कि नए बाल उगना भी शुरू होंगे ऐसे व्यक्ति जिनको बालों में डैंड्रफ की समस्या है उनके लिए भी यह फायदेमंद हो सकता है।

पेट दर्द का इलाज- खानपान में लापरवाही की वजह से आजकल अधिकतर लोग पेट की समस्या से जूझ रहे हैं इस समस्या के कारण पेट दर्द हो सकता है लोगों को गैस, एसिडिटी, जलन पेट में दर्द, का एहसास होता है पेट दर्द से राहत पाने के लिए आप कपूर और नींबू का सेवन कर सकते हैं यह एक देसी उपचार माना जाता है इसके लिए नींबू के रस को कपूर और हींग व अजवाइन में मिलाकर इस मिश्रण को पुदीने के साथ सेवन करने से आपको पेट की समस्या से राहत मिलेगा।

पैरों को करेगा साफ- एक टब में गुनगुना गर्म पानी करें उसमें दो चम्मच नींबू और थोड़ा सा कपूर का तेल व पाउडर मिक्स करें अब इसमें कुछ देर पैरों को डुबोकर रखें पीरट्यूब बिग स्टोन सॉफ्ट ब्रश से पैरों को साफ करके क्रीम या लोशन लगा ले इससे इंफेक्शन व फंगस नहीं होगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*