पूजा के समय अगरबत्ती क्यों जलाते हैं? जानिए इसका धार्मिक महत्व

हम सब रोज सुबह शाम अपने घरों में पूजा करते हैं। सभी तरह के त्यौहार मनाते हैं तथा समय-समय पर अपने घरों में हवन कथाएं जैसे पूजा के आयोजन करते रहते हैं। ईश्वर में आस्था रखने वाले हर व्यक्ति के घर में पूजा स्थान जरूर बना होता है और पूजा स्थान में भगवान की कृपा के लिए कुछ सामग्री रहती है। इन सामग्रियों में एक अगरबत्ती भी होती है अगरबत्ती हर पूजा अनुष्ठानों में शुभ अशुभ सभी कार्यों में जलाया जाता है लेकिन कभी आपने सोचा कि यह अगरबत्ती जलाने के पीछे क्या कारण हो सकता है।

धूप अगरबत्ती जलाने के पीछे पौराणिक मान्यता:-
ऐसा माना जाता है कि अगरबत्ती में कई शुभ लाभ प्राप्त होते हैं। अगरबत्ती जलाने से घर परिवार में हो रहे कलह क्लेश भी दूर होते हैं सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। साथ ही अगरबत्ती और धूपबत्ती का उपयोग उसकी खुशबू के कारण भी किया जाता है ताकि पूजा पाठ के दौरान माहौल सुगंधित और नकारात्मकता को खत्म करें और उसकी जगह सकारात्मकता आए।

अगरबत्ती से चारों तरफ सुगंध फैल जाती जिससे हमारी आत्मा को पूर्ण शांति मिलती है और बहुत अच्छा महसूस होता है। इसलिए अगरबत्ती बनाने के लिए बहुत सी जड़ी बूटियों का उपयोग किया जाता है।

साथ ही जाने अगरबत्ती जलाने के कई फायदे
●अगरबत्ती जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

●अगरबत्ती जलाने से गृह कलह पितृदोष भी खत्म होते हैं।

●वास्तु शास्त्र के मुताबिक प्रतिदिन घर पर अगरबत्ती जलने से घर का वास्तु दोष खत्म होता है।

●कई बार खराब वस्तु आपके जीवन को भी खराब कर देती है आपके बहुत काम बिगड़ सकते हैं साथ ही आप मानसिक तनाव का शिकार भी हो सकते हैं इसीलिए रोजाना अगरबत्ती जलाने से कई समस्याओं से आपको मुक्ति मिलती है।

●ज्योतिष दृष्टि से देखा जाए तो अगरबत्ती सुख समृद्धि का प्रतीक माना गया है इस को जलाने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है मा की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है।

●धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक अगरबत्ती जलाने से दिव्य शक्ति आकर्षित होती है और और उससे हमें आशीर्वाद प्राप्त होता है।

●हमारे शास्त्रों के अनुसार पूजा घर में अगरबत्ती हमेशा एक ही स्थान पर चलाने जो उससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है यदि बार-बार अगरबत्ती जन्म की स्थान बदलेंगे तो आपको वैसा फल प्राप्त नहीं होगा जैसा आप चाहते हैं।

●अगरबत्ती स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा होता है क्योंकि इससे जो धुआ निकलता उससे हानिकारक बैक्टीरिया भी समाप्त होते हैं इससे आपको मानसिक शांति भी प्राप्त होती है।

●आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को सुबह शाम घर में अगरबत्ती अवश्य जलानी चाहिए इससे मां लक्ष्मी खुश होती हैं और आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*