भगवान शिव की इस प्रकार की तस्वीर को कभी ना लगाएं घर पर, नहीं तो छा जाएगी घर मे अशांति

भगवान शिव त्रिदेव में से एक हैं। त्रिदेव यानी ब्रह्मा,विष्णु,महेश इन्हीं में महेश अर्थात भगवान शिव है। महादेव को सभी देवों में श्रेष्ठ बताया गया है और इनकी पूजा-अर्चना करने से सारे सुखों की प्राप्ति होती है, भक्तों के कष्ट दूर हो जाते हैं, हर घर में भगवान शिव की तस्वीर और मूर्तियां उपस्थित होती हैं और इनकी पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। खास तौर पर सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। भगवान शिव बहुत जल्द ही अपने भक्तों से प्रसन्न हो जाते हैं इनके लिए कड़े नियम कायदे कानून वाली पूजा की जरूरत नहीं होती है।

आमतौर पर हम अपने घरों में तरह-तरह के भगवानों की मूर्ति और तस्वीरें लगाते हैं लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि कुछ तस्वीरों का हमें शुभ परिणाम मिलता है तो किसी तस्वीरों का अशुभ परिणाम मिलता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार भी भगवान शिव की यदि हम कुछ विशेष तरह की तस्वीरें घर पर लगाते हैं तो यह हमे शुभ परिणाम देता है लेकिन कुछ ऐसी तस्वीरें भी महादेव की है जिन्हें यदि हम घर में लगाते हैं तो यह हमारे घर परिवार के लिए अच्छा नहीं होता है, इन्हें आपको अपने घर में लगाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही यदि हम कुछ तस्वीर महादेव की अपने घर पर लगा रहे हैं तो उसके लिए खास दिशा की जानकारी भी होनी चाहिए।

उत्तर दिशा में लगाएं भगवान शिव की तस्वीर
शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव को उत्तर दिशा अति प्रिय है। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव का निवास स्थान यानी कैलाश पर्वत उत्तर दिशा में ही मौजूद है इसलिए घर में भगवान शिव की तस्वीर लगाने के लिए उत्तर दिशा का चुनाव करना चाहिए यह दिशा में तस्वीर लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

इस प्रकार की तस्वीरें लगाएं घर पर
यदि आप अपने घर में भगवान शिव की तस्वीर लगाना चाहते हैं तो आप उत्तर दिशा में भगवान शिव की शांति मुद्रा वाली, ध्यान मुद्रा वाली या नंदी पर विराजमान भगवान शिव की तस्वीर यदि हम अपने घर पर लगाते हैं तो यह बहुत शुभ परिणाम देता है। इसके साथ ही वास्तु की दृष्टि से यदि हम भगवान शिव की उनके पूरे परिवार के साथ वाली तस्वीर लगाते हैं तो यह भी हमारे घर में सुख समृद्धि शांति लाती है और घर का वातावरण बहुत शुभ बना रहता है।

भगवान शिव की इस प्रकार की तस्वीर भूलकर भी ना लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार भगवान शिव की कुछ ऐसी तस्वीरें हैं जिन्हें यदि हम घर में लगाते हैं तो यह हमारे घर में अशांति का कारण बनता है। इसके साथ ही बहुत ही समस्याओं का कारण भी है बनता है। ऐसे में भगवान शिव की ऐसी तस्वीर जिसमे भी क्रोध अवस्था में, रौद्र रूप में हो, युद्ध के रूप में हो, ऐसा तस्वीर भूलकर भी भगवान शिव की नहीं लगानी चाहिए। यह घर में अशांति ला सकता है और दुखों का कारण भी बन सकता है और घर की सुख-शांति खत्म हो सकती है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*