रोज करे नींबू और कपूर का सेवन, होंगे गजब के फायदे

स्वाद में खट्टा नींबू भले ही देखने में छोटा होता है लेकिन इसमें भरपूर औषधीय गुण पाए जाती है शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसे नींबू का स्वाद पसंद ना हो और वे इसके गुणो से वाकिफ ना हो नींबू का स्वाद, खुशबू बहुत ही अलग सा होता है और इसलिए इसका इस्तेमाल खाने के स्वाद बढ़ाने में भी किया जाता है सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी यह बहुत फायदेमंद होता है नींबू में विटामिन सी बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है जो कि इसे एंटी एजिंग और इम्यूनिटी बढ़ाने का गुण प्रदान करता है।

वहीं दूसरी ओर भगवान की आरती में इस्तेमाल किया जाने वाला कपूर में भी बहुत गुणकारी तत्व पाए जाते हैं पूजा पाठ से हटकर यदि कपूर को देखा जाए तो यह मानव शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है वैसे तो कपूर दो तरह के होते हैं प्राकृतिक और कृत्रिम, प्राकृतिक कपूर को पेड़ से निकाला जाता है और इस कपूर को हम खा भी सकते हैं जबकि केमिकल से बना हुआ कपूर कृत्रिम कपूर कहलाता है यह हीलिंग प्रॉपर्टी से भरपूर होता है आपको जानकर हैरानी होगी कि कपूर का इस्तेमाल औषधियां बनाने के लिए भी किया जाता है आयुर्वेद में कपूर का बहुत महत्व है आइए जानते हैं नींबू और कपूर के फायदे।

नींबू के फायदे
वजन कम करता है- अगर आप बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं तो नींबू का सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा दरअसल नींबू में पॉलीफेनॉल्स नामक तत्व पाया जाता है जो कि आप के बढ़ते हुए वजन को रोकने के साथ-साथ वजन कम करने में मदद करता है।

दांतो के लिए– नींबू दांतो के देखभाल के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता अगर आप ताजा नींबू का रस दांतों में लगाए तो पीले दांतो से छुटकारा मिलेगा और मसूड़ो में नींबू के रस से मालिश करने से खून बहना कम हो सकता है जबकि मसूड़े को रोगों और उनके कारण होने वाली दुर्गंध को नष्ट भी करेगा।

कपूर के फायदे
मुंहासे के लिए– युवावस्था में प्रवेश करते वक्त मुंहासे निकल आते हैं कई लोगों को तो मुहासे लंबे समय तक परेशान करते हैं एसे समस्या मे कपूर का तेल लगाने से काफी लाभ मिलता है यह मुंहासे को दोबारा आने से भी रोकता है और दाग धब्बों को भी दूर करता है।

गैस की समस्या में फायदेमंद– अगर आप गैस की समस्या से पीड़ित है तो कपूर का तेल आपकी मदद कर सकता है दरअसल पेट में विभिन्न एसिड जमा हो जाते हैं जिसके कारण गैस्टिक की समस्या होती है कपूर का तेल के सेवन करने से ऐसीड आपके शरीर से निकल जाएगा और गैस्टिक की समस्या से राहत मिलेगी।

आंखों के लिए फायदेमंद– आंख से जुड़ी दिक्कतों में कपूर काफी राहत पहुंचाता है कपूर में बरगद के दूध को मिलाकर आंखों में काजल की तरह लगाए, आंखों के चारों तरफ मालिश करने से समस्या से राहत मिलेगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*