सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक ये 7 कलाकर खा चुके है जेल की हवा

बॉलीवुड के कई ऐसे सेलेब्रिटीज है, जिन्हें लेकर कई तरह की कॉन्ट्रोवर्सीज देखने मिल जाती हैं। वहीं, कई सेलेब्स को लेकर तो ऐसे विवाद भी हुए हैं, जिसके कारण उन्हें जेल तक की हवा खानी पड़ी हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपनी फिल्म लाइफ के दौरान जेल तक का सफर तय किया है। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक का नाम शामिल है।

फरदीन खान:-

एक्टर फरदीन खान को 2001 में ड्रग्स केस के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में उन्हें 12 सालों बाद इम्युनिटी मिली थी। बताया यह भी जाता है कि कोर्ट ने उन्हें डी-एडिक्शन प्रोग्राम ज्वाइन करने का भी आदेश दिया था।

सैफ अली खान:-

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान को मुंबई के होलट में बिजनेसमैन से बदसलूकी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उनके ऊपर यह आरोप था कि उन्होंने एक शख्स को घूंसा मार दिया था। हालांकि, मामला ज्यादा गंभीर ना होने की वजह से उन्हें गिरफ्तारी के बाद जल्द ही जमानत मिल गई थी।

संजय दत्त:-

अभिनेता संजय दत्त पर भी बहुत से आरोप लगाए गए थे। कहा जाता था कि 1993 के मंबई धमाकों में उनका इनवॉल्वमेंट है और उन्हें 6 साल की सजा हुई थी। हालांकि, बाद में 2013 में उनकी सजा कम करते हुए 5 साल कर दी गई थी। जिसके बाद वह 2016 में जेल से बाहर आ गए थे।

रिया चक्रवर्ती:-

रिया चक्रवर्ती तो बीते साल हर न्यूज़ चैनल पर छाई हुई थी। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद केस में आए ड्रग्स एंगल में उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को अरेस्ट किया गया था। लेकिन उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत ना मिलने की वजह से कुछ समय जेल में बिताने के बाद उन्हें भी जमानत मिल गई थी।

जॉन अब्राहम:-

एक्टर जॉन अब्राहम को तेज ड्राइविंग करने के केस में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ब्रांद्रा के एक कोर्ट ने उन्हें 15 दिनों की सजा सुनाई थी। वहीं, इस मामले में हाईकोर्ट ने उन्हें जल्द ही जमानत देदी थी।

सलमान खान:- 

बॉलीवुड में भाईजान के नाम से मशहूर एक्टर सलमान खान को भी जेल में कुछ समय बिताना पड़ा था। उन्हें ब्लैक बक पोचिंग केस में पांच साल की सजा सुनाई गई थी लेकिन बाद में इस केस में उन्हें जमानत मिल गई थी। इसके अलावा भी उनपर फुटपाथ पर सोते हुए लोगों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाया गया था। लेकिन कोई सबूत ना मिलने की वजह से उनपर केस नहीं किया गया।

अक्षय कुमार:-

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को 2009 में एक ईवेंट पर अश्लीलता फैलान के आरोप में जेल जाना पड़ा था। इस ईवेंट पर उन्होंने पत्नी ट्विंकल खन्ना से जींस को अनजिप करने के लिए कहा था। जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराइ गई । हालांकि, उन्हें बाद में जमानत मिल गई थी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*