कोई है मगरमच्छ का मांस खाने का शौकीन तो किसी को है मुगलई पसंद, जाने अपने बॉलीवुड स्टार के फेवरेट डिश

हर व्यक्ति अपने जीवन में अलग-अलग खाने का शौकीन होता है और हर किसी को कोई ना कोई खाना ज्यादा पसंद होता है जिसे वह खाना अक्सर पसंद करते हैं भारत में बहुत अलग-अलग प्रकार के डिश पसंद किए जाते हैं इसके अलावा भारत में अलग-अलग जगह में अलग-अलग प्रकार के डिश बनाए जाते हैं साउथ में साउथ इंडियन डिश होता है तो गुजरात में गुजराती डिश हम आम लोगों की तरह ही बॉलीवुड में भी ऐसे सेलिब्रिटीज मौजूद है जो खाने के बहुत शौकीन हैं तो आइए जानते हैं बॉलीवुड स्टार्स के फेवरेट डिशेज के बारे में।

आलिया भट्ट– आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती है उन्होंने बहुत से बॉलीवुड हिट फिल्मों में काम किया है यह तो हम सभी जानते हैं कि आलिया फिल्म में अच्छी दिखने के लिए बहुत डाइट फॉलो करती है लेकिन क्या आप जानते हैं आलिया की फेवरेट डिश क्या है वह और कुछ नहीं बल्कि रसगुल्ले हैं इसके साथ ही आलिया भट्ट को चाइनीस और गुजराती खाना भी बहुत पसंद है।

सोनम कपूर-सोनम कपूर ने खुद बात बताई है कि वह खाने की कितनी शौकीन है लेकिन सोनम कपूर घर का खाने के बजाय स्ट्रीट का खाना ज्यादा पसंद करती है और उन्हें सड़क के किनारे मिलने वाले चार्ट गुपचुप खाना ज्यादा पसंद है इसके अलावा सोनम कपूर को मीठा भी बहुत पसंद है।

करीना कपूर– बात की जाए करीना कपूर की तो बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को घर की बनी दाल चावल खाना बहुत पसंद है इसके अलावा वह सीफूड की भी काफी शौकीन है।

रणबीर कपूर– वैसे तो रणबीर कपूर को देसी खाना खाना ज्यादा पसंद है इसके अलावा उनको मगरमच्छ का मांस भी बहुत अच्छा लगता है शायद आप भी सुन कर हैरान होंगे लेकिन रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान यह खुद बताया है कि उन्हें मगरमच्छ का मांस खाना बेहद पसंद है और वह जब भी इंडिया के बाहर जाते हैं तो यह मांस जरूर खाते हैं।

शाहरुख खान- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान की फेवरेट डिश तंदूरी चिकन है इसके अलावा उनको चिकन करी भी बहुत अच्छी लगती है।

अक्षय कुमार– यह तो हम सभी जानते हैं कि अक्षय कुमार अपनी हेल्थ का कितना ख्याल रखते हैं उन्होंने आज तक शराब को हाथ भी नहीं लगाया इसके अलावा उनके खानपान की बात करें तो वह ज्यादातर सब्जियां खाना पसंद करते हैं इसके अलावा वह बहुत थे जूस का भी सेवन करते हैं जो कि शरीर के लिए हेल्दी होता है।

सलमान खान-बॉलीवुड के दबंग भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान के खानपान की बात करें तो उन्हें खाना बेहद पसंद है उन्हें खुद के हाथ से बनी हुई चिकन खाना बहुत पसंद है इसके अलावा वह मटन भी बहुत चाव से खाते हैं

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*