अगर आपको भी बहुत पसंद है खजूर खाना, तो एक बार जान लीजिए इसके नुकसान

खजूर पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है इसमें डेट्स के नाम से भी जाना जाता है यह इराक, अरब, उत्तरी अफ्रीका, मोरक्को में ज्यादातर पाया जाता है। लेकिन विश्व भर में खजूर का उपयोग किया जाता है खजूर को फल और मेवे दोनों की तरह खाया जाता है यह स्वाद में मीठा और सेहत के लिए काफी हेल्दी होता है ना केवल स्वाद के लिहाज से बल्कि बीमारियों के उपचार के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह दिल के रोगों का खतरा कम करने के साथ-साथ डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर की हड्डियां मजबूत होती है और इसमें मौजूद फाइबर आपके पाचन तंत्र को मजबूत करता है क्या आप जानते हैं इसमें आयरन, मिनरल्स, कैल्शियम, एमिनो एसिड, फास्फोरस, और विटामिन पाए जाते हैं इन सब पोषक तत्व के कारण अक्सर लोग खजूर खाने की सलाह देते हैं। जहां खजूर खाना इतना फायदेमंद माना जाता है वहीं इसके कुछ साइड इफेक्ट भी है आइए जानते हैं।

पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है– खजूर में प्रिजर्वेटिव के तौर पर सल्फाइड का इस्तेमाल किया जाता है जिससे वह लंबे समय तक खराब ना हो सल्फाइट एक केमिकल कंपाउंड होता है जो हानिकारक बैक्टीरिया को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है सल्फाइड के कारण आपको एलर्जी, पेट में दर्द, गैस, पेट में फूलन, एसिडिटी, लूज मोशन की समस्या हो सकती है इसके अलावा खजूर में मौजूद फाइबर शरीर को कई तरीके से नुकसान भी पहुंचा सकता है।

स्किन से जुड़ी समस्या– खजूर का ज्यादा सेवन करने से आपकी त्वचा के लिए नुकसानदेह हो सकता है खजूर में सल्फाइट होता है इसलिए इसका ज्यादा सेवन करने से आपको खुजली, रैशेज की समस्या हो सकती है और पिंपल भी आ सकते हैं।

एलर्जी की समस्या– खजूर में हिस्टामिन काफी मात्रा में पाया जाता है जो की एलर्जी का कारण बन सकता है खजूर में पाए जाने वाले सेलिसीलेट्स भी एलर्जी के लक्षणों का कारण हो सकता है।

दांत हो सकते हैं खराब– अधिक मात्रा में खजूर खाना दांत में सड़न पैदा कर सकता है और गर्मी के मौसम में बच्चों के लिए खजूर पचाना मुश्किल होता है जिसके कारण बच्चों के लिए नुकसानदेह होता है क्योंकि बच्चों की आंत खजूर जैसे खाद्य पदार्थ को पचाने के लिए सक्षम नहीं होती।

बढ़ सकता है वजन– यह तो आप सभी जानते हैं कि खजूर में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है जोकि कैलोरीज और एनर्जी से भरे होते हैं यह आपका वजन अधिक बढ़ा सकता है एक खजूर में लगभग 2.6 कैलोरी पाया जाता है जो कि आपका वजन बढ़ाने के लिए काफी है अगर आप इसका ज्यादा सेवन करेंगे तो शरीर में चर्बी बढ़ जाएगा।

मांस पेशियों में दर्द– खजूर के अधिक मात्रा के सेवन से आपके मांसपेशियों में दर्द की समस्या हो सकती है खजूर में अधिक मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है जो की बॉडी में पोटेशियम के स्तर को बढ़ा देता है जिसके कारण मांसपेशियों में कमजोरी और झुनझुनाहट पैदा होगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*