Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
धर्म संसार

आंखों के फड़फड़ाना देता है शुभ या अशुभ संकेत, जाने आज इसके बारे में

अंग ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे शरीर का कोई भी अंग फड़कने का कोई ना कोई मतलब जरूर होता है, यह भविष्य में होने वाली घटनाओं की सूचना हमें देता है ऐसे ही आंखों का फड़कना भी हमें बहुत से संकेत देता है अक्सर आपने अपने घर के बड़े बुजुर्गों को कहते हुए सुना होगा की आंखों का फड़कना अशुभ या शुभ होता है। लोग अक्सर इन्हें शगुन या अपशगुन से जोड़कर देखते हैं यह कुछ हद तक सत्य भी है सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आंखों का फड़कना शुभ अशुभ दोनों संकेत देता है।

इसके अनुसार महिला और पुरुष दोनों में अलग-अलग आंखों के फड़कने का अलग-अलग अर्थ होता है ऐसा माना जाता है कि दाएं आंखों का फड़कना पुरुष के लिए शुभ होता है जबकि बाएं आंख का फड़कना महिलाओं के लिए शुभ माना जाता है। लेकिन वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो आंख फड़कने के अलग-अलग कारण हो सकते हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल में सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आंखों का फड़कना क्या संकेत देता है बताएंगे और साथ ही वैज्ञानिक दृष्टि से आंखों का फड़कने के क्या कारण है यह भी बताएंगे।

आखिर क्यों माना जाता है शास्त्रों में आंखों का फड़कना शुभ और अशुभ
हमारे शास्त्रों के अनुसार आंखों का फड़कना शुभ और अशुभ दोनों परिणाम देता है पुरुष और महिला दोनों की आंखों का फड़कना अलग-अलग प्रकार का संकेत देता है वैसे तो हम इस बात को लेकर हमेशा शंका में रहते हैं क्योंकि हमें पूर्ण रूप से इसकी जानकारी नहीं होती है तो आज हम आपको बताएंगे कि महिलाओं का कौन सा आंख फड़कना शुभ और अशुभ होता है और पुरुष का कौन सा आंख फड़कना शुभ अशुभ होता है।

दाई आंखों का फड़कना क्या संकेत देता है
सामुद्रिक शास्त्र ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दाएं आंखों का फड़कना महिला और पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग संकेत देता है ऐसे में दाई आंख का फड़कना पुरुषों के लिए शुभ माना जाता है ऐसा कहा जाता है कि इसका मतलब होता है कि उनकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी, उन्हें धन लाभ होगा और उन्हें उन्नति प्राप्त होगी। लेकिन यदि किसी महिला की दाई आंख फड़कती है तो यह उनके लिए बहुत ही अशुभ संकेत माना जाता है ऐसा माना जाता है कि उन्हें भविष्य में बहुत सी मुसीबतें आने वाली है उन्हें धन की हानि होगी।

बाई आंख फड़कना क्या संकेत देता है
बायी आंखों का फड़कना भी महिला और पुरुष दोनों के लिए अलग-अलग संकेत देता है ऐसे में यदि किसी स्त्री की बाई आंख फड़कती है तो यह शुभ संकेत होता है ऐसा माना जाता है कि बाई आंख फड़कने का मतलब महिलाओं को सोने चांदी के गहने मिलेंगे, उन्हें धन लाभ होगा और जल्द ही उन्हें शुभ समाचार मिलने वाला है। लेकिन यदि किसी पुरुष की बाईं आंख फड़कती है तो उन्हें बहुत से नुकसान होंगे और बहुत सी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।

जाने वैज्ञानिक दृष्टि से आंखों के फड़कने का कारण

■वैज्ञानिक दृष्टि से आंखों के फड़कने का कारण यह है कि आंखों में मांसपेशियों से संबंधित यदि कोई परेशानी है तो आंखें फड़कती है और यदि बहुत लंबे समय तक आंख फड़क रही है तो आपको इसकी जांच करवा लेनी चाहिए हो सकता है आपको चश्मा लग लगाने की जरूरत हो।

■आंखों के फड़कने का एक कारण तनाव भी हो सकता है यदि आप बहुत लंबे समय से तनाव से ग्रसित है और आपकी नींद पूरी नहीं हो रही है आपको शांति प्राप्त नहीं हो रही है इसकी वजह से भी आंखों का फड़कने की समस्या होती है।

■आंखों के फड़कने का कारण थकान और कमजोरी भी होती है यदि आप बहुत लंबे समय से काम कर रहे हैं और आप बहुत थक चुके हैं तो इसकी वजह से भी आपकी आंखें फड़क सकती हैं इसलिए अपनी आंखों को शरीर को आराम दें।

■यदि आप लैपटॉप में लंबे समय से काम कर रहे हैं टीवी लंबे समय से देख रहे हैं तो इसमें आंखों से सूखापन आ जाता है और जिसकी वजह से आंखों की समस्या समस्या उत्पन्न हो जाती है आंखों में एलर्जी-पानी आना खुजली जैसी समस्याओं लगती इसकी वजह से भी आगे फड़कती है।

■शरीर में मैग्नीशियम की कमी होने की वजह से भी आख फड़कती है इसके अलावा ज्यादा क्या पीना,शराब का सेवन करने की वजह से भी आंखों के पलक में जैसी समस्या होती है।

■कमजोरी की वजह से भी आगे फड़कती है इसलिए यदि आपकी आंख फड़क रही है तो आपके शरीर में कमजोरी भी उसका कारण हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker