आपको नरक जाने से बचा सकता है इस एक वस्तु का दान, जानिए क्या है वो

दान एक ऐसा कार्य है जिसके जरिए हम ना केवल धर्म का पालन करते हैं। इसके साथ ही जीवन की तमाम समस्याओं से भी हम दान करके निकल सकते हैं। आयु, रक्षा और सेहत के लिए तो दान को बहुत अच्छा माना गया है। जीवन की तमाम समस्याओं से निजात पाने के लिए भी दान का विशेष महत्व है। दान करने से ग्रहों की पीड़ा से भी मुक्ति पाया जा सकता है जानकारों की माने तो उनका कहना है कि अलग-अलग वस्तुओं का दान करना अलग-अलग समस्याओं से आपको निजात दिलाता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसे मृत्यु के बाद स्वर्ग की प्राप्ति हो और उसे परेशानियों का सामना ना करना पड़े और इसके लिए हम तमाम अच्छे कर्म करते हैं लेकिन इसके बावजूद भी हम से जाने अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं जो पार्क की श्रेणी में आ जाती है और जिसके फलस्वरूप हमें नर्क भुगतना पड़ता है लेकिन हमारे शास्त्रों में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिनका यदि हम दान करते हैं तो यह आपके पापों को नष्ट करने में आपकी मदद करता है और आपको नर्क के प्रकोप से बचाता है।

तो आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका दान करना आपके लिए स्वर्ग का द्वार खोल सकता है।

गौ दान करना होता है सबसे जरूरी
गरुण पुराण और पदम पुराण के अनुसार गोदान को सर्वश्रेष्ठ दान बताया गया है हिंदू धर्म में गाय को सबसे पवित्र माना गया है। इसे देवी तुल्य माना गया है इसलिए लोग गाय का बहुत सम्मान करते हैं साथ ही इनकी बहुत पूजा-अर्चना भी करते हैं इसी वजह से धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गाय को दान करना स्वर्ग प्राप्ति के द्वार खोल देता है हमारे धर्म में गौ दान को सबसे सर्वश्रेष्ठ माना गया है इसीलिए हर व्यक्ति को मृत्यु के पहले अवश्य रूप से कर लेना चाहिए।

करना चाहते हैं गौ दान तो जान ले गौ दान का महत्व
हिंदू धर्म में गौ दान का विशेष महत्व है ऐसा माना जाता है कि गाय के संपूर्ण शरीर में अलग-अलग तरह के देवी देवताओं का वास होता है अर्थात गाय के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरह के देवी देवताओं का वास होता है। ऐसे में माना जाता है कि गाय के सिर में महादेव, गाय के दोनों सीघों में ब्रह्मा और विष्णु का मूत्र में गंगा, गोबर में यमुना, माथे पर गौरी रत्नों में कार्तिकेय, आंखों में सूर्य चंद्रमा कानों में अग्नि, दातों में श्री कृष्ण जी, वरुण गले में देवराज इंद्र, बाल में सूर्य देव की किरने, खून में गंधर्व पेट में पृथ्वी तथा चारों थानों में चारों समुद्र का निवास बताया गया है इस वजह से हिंदू धर्म में गाय को बहुत पूजनीय माना जाता है।

गौ दान करने से पहले जान ले गोदान की विधि
यदि आप गौ दान करना चाहते हैं तो आपको कुछ नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए। गोदान करने के लिए सुबह का समय सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। शास्त्रों में भी इस बात का वर्णन किया गया है कि सुबह कार्य करने पर गौ दान का विधान होता है हम कभी भी गौ दान कर सकते है, लेकिन बड़े यज्ञ भागवत कथा वाल्मीकि कथा जैसे आयोजनों में गौ दान करना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है गोदान यदि आप करना चाहते हैं तो उसके लिए गोदान के समय गौ माता का पूरा शृंगार किया जाना चाहिए। गाय के संपूर्ण शरीर की पूजा की जाती है इसके पश्चात उसे पुरोहित या किसी ब्राह्मण को दान किया जाता है कहा गया है कि हमें इश्क पुष्ट सुंदर गाय का दान करना चाहिए कभी भूलकर बूढ़ी गाय का दान नहीं करना चाहिए।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*