इस बार करवा चौथ पर बन रहा है यह शुभ संयोग, इन चार राशि वालों को मिलेगा इसका अत्यधिक लाभ!

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने की शुरुआत हो चुकी है और इस कार्तिक के महीने का पहला व्रत है करवा चौथ। इस वर्ष करवा चौथ 24 अक्टूबर को पड़ेगा। करवा चौथ के दिन महिलाएं चौथ माता की पूजा सोलह सिंगार करके करती है वहीं रात में चांद के दर्शन करने के पश्चात श्री गणेश जी भगवान शिव और माता पार्वती की भी पूजा की जाती है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती है और अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए प्रार्थना करती है। वहीं इससे पहले रात के समय चांद को अर्घ दिया जाता है और फिर सुहागन महिला अपने पति के हाथों जल को ग्रहण करके ही व्रत को तोड़ती हैं। इस दिन सुहागिन महिला मां पार्वती से अखंड सौभाग्य की कामना करती है। महिलाएं सुबह सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती और चंद्र दर्शन के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं।

इस वर्ष करवा चौथ रविवार को पड़ रहा है जो कि बहुत ही शुभ माना जाता है इसके अलावा करवा चौथ का चांद रोहिणी नक्षत्र में निकलेगा ऐसा 5 साल के बाद हो रहा है रोहिणी नक्षत्र में करवा चौथ का चंद्रमा निकलना बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है।

इस वर्ष करवा चौथ पर बन रहे हैं शुभ संयोग
इस बार करवा चौथ पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रविवार को 24 अक्टूबर 2021 को करवा चौथ पड़ रहा है। वहीं 5 साल बाद इस बार फिर करवा चौथ 2021 पर शुभ योग बना रहा है। ऐसे में इस बार करवा चौथ पर रोहिणी नक्षत्र में पूजन होगा तो वही सूर्य देव का दिन रविवार होने के कारण से भी महिलाओं को सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

24 अक्टूबर 2021 रविवार को सुबह 3:01 से चतुर्थी तिथि शुरू होगी जो कि 25 अक्टूबर 2021 को सुबह 5:45 पर तक रहेगी। इस दौरान करवा चौथ का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 5:40 से 6:59 तक रहेगा।

इस शुभ संयोग का फायदा मिलेगा इन राशि वालों को

वृष राशि वाले जातक
इस वर्ष करवा चौथ पर वृष राशि वाले जातकों को विशेष लाभ होगा इन राशि वाले जातकों को अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुशियां मिलेगी। रिश्ते में प्यार बढ़ेगा और जीवन साथी से शानदार तोहफ आपको मिलने की संभावना है।

सिंह राशि वाले जातक
सिंह राशि वाले जातकों के लिए इस करवा चौथ का दिन बहुत से लाभ लेकर आ रहा है। उनका यह दिन सबसे अच्छा होगा इस राशि की महिलाओं को पति और परिवार का भरपूर प्यार प्राप्त होगा पति का साथ और प्यार इस दिन को यादगार बना देगा।

तुला राशि वाले जातक
तुला राशि वाले जातकों के लिए यह करवा चौथ आर्थिक लाभ लेकर आ रहा है। इन्हें बहुत अधिक आर्थिक लाभ होगा मैरिड लाइफ अच्छी रहेगी इस राशि की महिलाएं करवाचौथ के दिन बहुत खूबसूरत दिखेंगे।

कुंभ राशि वाले जातक
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह करवा चौथ खुशियां लेकर आ रहा है इन्हें बहुत अत्यधिक लाभ होगा इनके घर में खुशियां आएगी पति और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा पति कुछ ऐसा काम कर सकते जिससे आपका दिन बन जाएगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*