Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
धर्म संसार

गलती से भी ना करें इन चीजों का दान, मां लक्ष्मी को जाती है रुष्ट

सनातन धर्म में दान का एक विशेष महत्व है ऐसा माना जाता है कि दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और हमारे पाप नष्ट होते हैं। किसी जरूरतमंद को दान करना बहुत ही शुभ फल देने वाला होता है। इससे आपको पुण्य की प्राप्ति होती है साथ में आपके मन को भी शांति मिलती है और आपके जीवन में सकारात्मकता का प्रभाव होता है,इसलिए अक्सर लोग बहुत सी चीजों का दान करते हैं मगर हर वस्तु का दान नहीं किया जा सकता है। ऐसे में कुछ ऐसी वस्तुएं होती है जिन्हें ना तो दान किया जाता है और ना ही इन्हें किसी को उधार दिया जाता है, और ना यह सब चीजें किसी से ली जाती है।

दान करने के पीछे बहुत से धार्मिक उद्देश्य छुपे हुए हैं मगर सही वस्तु ही दान करनी चाहिए तभी आपको उसका फल प्राप्त होता है। ऐसे में कुछ ऐसी चीजों के लेनदेन को बहुत ही गलत माना गया है इनको लेन देन करने से आपके जीवन में मुसीबतें आती है और आपके घर से बरकत चले जाती है इसलिए इन चीजों का दान गलती से भी ना करें।
आज अब आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ऐसी ही कुछ चीज बताएंगे जिन्हें कभी भी दान नहीं करनी चाहिए नहीं तो आपको भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है

नमक
अक्सर पड़ोसियों के बीच खाने-पीने की चीजों का लेनदेन चलता रहता रहता है कभी तेल तो कभी चीनी कुछ भी उधार लेन-देन चलता रहता है। यह बहुत ही आम बात है लेकिन नमक एक ऐसी चीज है जिसे कभी भी उधार नहीं मांगना चाहिए और ना ही या किसी को दान देना चाहिए। नमक का दान लेने से चंद्रमा और शुक्र दोनों कमजोर हो जाते है। इसका सीधा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ता है और आपकी आर्थिक स्थिति बहुत नाजुक हो जाती है इसलिए ना तो नमक का दान किसी से ले और ना इसे किसी को उधार दे।

स्टील के बर्तन
ऐसा माना जाता है कि कभी भी स्टील के बर्तनों का दान ना करें और कभी भी इस्तेमाल किये स्टील के बर्तन को तो बिल्कुल भी दान नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे घर की सुख समृद्धि चली जाती है इसलिए कभी भी अपने घर में इस्तेमाल किए हुए स्टील के बर्तन का दान ना करें अगर आप को दान करना ही है तो नए बर्तन का करें।

धारदार चीजों का दान ना करें
ऐसी मान्यता है कि कभी भी नोकिली और धारदार जैसे चाकू,कैची, तलवार का दान बिल्कुल भी ना करें इससे कह-क्लेश होता है लड़ाई-झगड़े होते हैं आपके जीवन में अशांति का वातावरण आ जाता है इसलिए ऐसी चीजों को दान करने से अवश्य बचे।

झाड़ू
ऐसा माना जाता है कि झाड़ू का गलत इस्तेमाल करने से या इसे किसी को दान देने से मां लक्ष्मी से रूठ जाती है। इसलिए कभी भी गलती से भी झाड़ू का दान ना करें इससे घर से पैसे चले जाते हैं और आपके जीवन में गरीबी आ जाती है इसलिए झाड़ू का दान करने से अवश्य बचे।

बासी खाना का दान ना करें
कभी भी बासी खाने को दान ना करें यह बहुत ही अशुभ होता है हमेशा ताजी और अच्छी चीजों का ही दान करें।

प्लास्टिक के की चीजें
प्लास्टिक की चीजों को भी दान करने से कारोबार में घाटा होता है इसीलिए कभी भी प्लास्टिक की चीजों का दान ना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker