घर के आसपास इन चीजों को रखने से आता है आर्थिक संकट, रहे सावधान

बहुत बार, बहुत कड़ी मेहनत के बावजूद भी हमें पैसों की समस्या से जूझना पड़ता है। इसके लिए वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि यदि आपके पास पैसा बिल्कुल भी नहीं टिकता है और आपके जीवन में हमेशा आर्थिक समस्या बनी रहती है, बहुत कड़ी मेहनत और परिश्रम करने के बावजूद भी घर में बरकत नहीं होती है तो इन सब का कारण कहीं ना कहीं वास्तु दोष होता है। यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो आपके व्यापार के स्थान पर कुछ वास्तु दोषों की वजह से आपके व्यापार में आपको हमेशा असफलता ही प्राप्त होती है। ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का वास्तु ठीक नहीं होने की वजह से हमें इन सब परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसलिए कभी भी घर बनाने के समय या फिर अपने कार्य क्षेत्र को बनाने से पहले वास्तु शास्त्र का सहारा अवश्य ले। वास्तु शास्त्र हमें हमारे जीवन में सारी मुसीबतों से बचाने के लिए विभिन्न तरह के उपाय बताता है साथ ही यह घर के आर्किटेक्चर और कार्य क्षेत्र के आर्किटेक्चर का सही होना वास्तु की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हर वस्तु में एक ऐसी ऊर्जा होती है जो व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव डालती है इसलिए घर बनाते समय या कार्यक्षेत्र को बनाते समय वास्तु शास्त्र को ध्यान में जरूर रखें। ऐसे में घर बनाने के समय घर में इन चीजों पर अवश्य ध्यान देना चाहिए आज हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे ऐसी कौन सी चीज है जिन्हे घर में रखने से आपको बचना चाहिए।

घर में इन चीजों को रखने से जरूर बचें

मुख्य द्वार बनाते समय इन बातों का ध्यान दें
घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है मुख्य द्वार इसलिए मुख्य द्वार को बनाते समय वास्तु के नियमों को जरूर जान ले। घर का मुख्य द्वार हमेशा समान स्तर पर या फिर ऊंचाई पर होना चाहिए। घर का मुख्य द्वार सड़क से निचले स्तर पर कभी भी नहीं होना चाहिए क्योंकि यदि घर का मुख्य द्वार सड़क से नीचे है तो आपके जीवन में कई तरह की परेशानियों का यह कारण बन सकता है इसलिए इन बातों का अवश्य ध्यान दें।

घर के आस-पास घने पेड़ ना मौजूद हो
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के आस-पास बड़े-बड़े और घने वृक्षों को मौजूद नहीं रहने देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यह सकारात्मक उर्जा को प्रभावित करता है इससे घर में ताजी हवा और धूप नहीं पड़ती है इसलिए लोगों को अपने घर के आस-पास छोटे-छोटे पेड़ लगाने चाहिए तभी आपको फायदा देगा

कभी भी घर पर ना रखे कांटेदार पौधे
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कांटेदार पौधों को कभी भी नहीं लगाना चाहिए यह नकारात्मकता का संकेत देता है इसलिए कभी भी घर में कैक्टस जैसे पौधों को नहीं लगाना चाहिए। साथ ही इसे से बगीचे में भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि कांटेदार वृक्ष और पौधों को लगाने से घर के सदस्यों का स्वास्थ्य खराब होता है।

घर में पत्थरों को रखने से भी बचे
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी पत्थरों को नहीं रखना चाहिए ऐसा माना जाता है कि यदि हम घर पर और घर के आस-पास बड़े-बड़े पत्थरों को रखेंगे तो यह घर के सारे सदस्यों की सफलता में रुकावट डालेगी साथ ही इसके कारण आपकी जिंदगी में विभिन्न तरह की परेशानियां आएगी इसलिए कभी भी अपने घर के आस-पास और घर में पत्थरों को रखने से बचें।

इस तरह के तस्वीर घर पर ना रखें
कभी भी घर पर रौद्र रूप वाली तस्वीरें, युद्ध प्रदर्शित करती हुई तस्वीरें, जंगली जानवरों की हिंसक तस्वीरें, घर पर ना लगाएं यह से नकारात्मक ऊर्जा का संकेत होती है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर पर नकारात्मक ऊर्जा आती है और इसका प्रभाव घर के सारे सदस्यों पर सही नहीं पड़ता है इसलिए ऐसा करने से बचें।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*