घर के इस कोने में रखे धातु का कछुआ, मनोकामना पूर्ण के साथ होगा धन लाभ

धातु से बना कछुआ आपने अक्सर अपने आसपास घरों, ऑफिस और दुकानों में देखा होगा। ऐसा माना जाता है कि धातु के कछुए को घर में या ऑफिस में रखना बहुत ज्यादा शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार भी कछुए को घर में रखना बहुत शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और घर के लोगों को तरक्की और सफलता प्राप्त होती है, साथ ही साथ धन का भी आगमन घर में होता है। हिंदू धर्म के अनुसार भगवान विष्णु ने भी कच्छप अवतार लिया था इसलिए कछुआ का अवतार को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है आज ही नहीं पुराने काल से ही कछुए की मूर्तियों का उपयोग घर में और जीवन में शुभता लाने के लिए किया जाता है। यह बहुत ज्यादा शुभ होता है इसे घर में रखने से बहुत सी वास्तु दोषों से आपको छुटकारा प्राप्त हो जाता है। विभिन्न तरह के धातु का कछुआ मार्केट में अवेलेबल होता है। कोई तांबे के कछुए का उपयोग करते हैं, कोई चांदी तो कोई लोहे, किसी भी धातु के कछुए को घर में रखना बहुत शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप घर में कछुआ रखते हैं तो आपको विभिन्न प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं तो आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में बताएंगे जो कछुए को रखने से प्राप्त होती है।

कछुआ दिलाता है धन लाभ
भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है कछुआ, इसलिए ऐसा माना जाता है कि कछुआ रखने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जहां पर भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है वहां पर मां लक्ष्मी का आगमन जरूर होता है इसलिए व्यापार के स्थान पर या कार्यक्षेत्र के स्थान पर यदि आप अथवा रखते हैं तो यह आपको बहुत शुभ परिणाम देता है।

घर पर रखे मिट्टी क्रिस्टल या धातु के कछुए
विभिन्न विभिन्न प्रकार के कछुए आजकल मिलते हैं लेकिन वास्तु के अनुसार मिट्टी क्रिस्टल, धातु आदि के कछुए रखना भी शुभ माना जाता है। इसे यदि आप अपने घर में रखते हैं तो यह सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करता है इस बात का ध्यान रखें कि इसे सही दिशा में लगा गलत दिशा में शुभ की जगह से परिणाम देने लगता है।

मनोकामना पूरी करता है धातु का कछुआ
धातु का कछुआ रखना बहुत ज्यादा शुभ होता है ऐसा माना जाता है कि यह मुरादे पूरी करता है यदि आपकी कोई मनोकामना है और आप उसे पूरी करना चाहते हैं तो आपको कछुए के साथ इस उपाय को जरूर आजमाना चाहिए आपको एक धातु का कछुआ खरीदना होगा जो कि खुल सकता हो, अपनी इच्छा और अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए पीले पेपर पर अपनी इच्छा लिखे और उसे कछुए के अंदर रखकर बंद कर दें, इसके बाद कछुए की मूर्ति को लाल कपड़े में रखें इसके बाद मूर्ति को ऐसी जगह पर रख दे जहां पर इसे हर रोज आप देख सके तेंदू शास्त्र के अनुसार भी ऐसा करने से आपकी मनोकामना बहुत जल्दी पूरी होती है और जिस जैसे ही आपकी मनोकामना पूरी हो जाएगी आप धातु के कछुए से उस पेपर को जरूर हटा दे।

नेगेटिविटी को खत्म करता है कछुआ
घर में दुकानों में या कार्यक्षेत्र में धातु के कछुए को रखना बहुत शुभ होता है ऐसा माना जाता है कि यह नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करता है यदि आपको लगता है कि आपके घर में बुरी शक्तियों नकारात्मक ऊर्जा का संचार ज्यादा हो रहा है और आपके घर मानसिक तनाव ज्यादा बढ़ते जा रहा है, तो आपको घर में धातु के कछुए को अवश्य रखना चाहिए। यह घर के नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर देता है बुरी शक्तियों को नष्ट कर देता है और आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

शुभ होता है कछुआ रखना
ऐसा माना जाता है कि धातु के कछुए को रखने से घर में बरकत आती है और कभी भी पैसे की कमी नहीं होती है। यदि आपके घर में या आपके जीवन में पैसे संबंधी परेशानी चल रही है तो आपको धातु का कछुआ अपने घर में अवश्य रखना चाहिए। ऐसी स्थिति में यदि आप क्रिस्टल का कछुआ भी रखते हैं किसी भी प्रकार का कछुआ आपको शुभ परिणाम देता है। घर में कछुआ रखने से परिवार के लोगों की आयु भी लंबी होती है और कई तरह की बीमारियां भी दूर होती है और कई प्रकार के वास्तु दोष भी दूर होते हैं इसलिए आप जरूर धातु का बना कछुआ घर पर रखे।

व्यापार के स्थान पर जरूर रखें कछुआ
यदि आपको बहुत लंबे समय से व्यापार में घाटा हो रहा है और आपको लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है तो ऐसी स्थिति में आप चांदी का बना कछुआ अपने दुकान या कार्यक्षेत्र में रखते हैं तो यह बहुत शुभ होता घर में कछुआ रखने से उतार चढ़ाव कम आते हैं और जीवन ऊर्जा का प्रभाव बना रहता है।

विभिन्न प्रकार के धातु के कछुए के है अलग-अलग फायदे
फेंगशुई शास्त्र वास्तु शास्त्र के अनुसार कछुआ बहुत ज्यादा शुभ होता है, अगर कछुआ मिट्टी से बना हुआ है तो इसे आप उत्तर पूर्व दिशा में या फिर दक्षिण पश्चिम दिशा में रखें। यदि धातु से बने हुए कछुए अगर आप घर में रखना चाहते तो उसे उत्तर या उत्तर पश्चिम दिशा में रखना शुभ होता है। मिश्रित धातु के कछुए को उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है यह भी माना जाता है कि इससे आपको वहां पर सुख शांति समृद्धि प्राप्त होगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*