
भारतीय संस्कृति में शंख को महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। ऐसा माना जाता है कि समुद्र मंथन से 14 रत्नों की प्राप्ति हुई थी, शंख को उन्हीं में से एक है। अथर्ववेद के अनुसार शंख से राक्षसों का नाश होता है, भगवत पुराण मे भी शंख का उल्लेख हुआ है शंख से ओम की ध्वनि प्रतिध्वनित होती है। किसी भी मांगलिक कार्य, पूजा-पाठ,हवन आदि में अक्सर शंख बजाया जाता है घर में पूजा स्थान पर शंख रखा जाता है। वास्तु दोषों को दूर करने के लिए शंख का इस्तेमाल किया जाता है।
शास्त्रों के अनुसार शंख को भगवान विष्णु और महालक्ष्मी का सबसे प्रिय रत्न बताया गया है इसलिए ऐसा माना जाता है कि जिस घर में शंख होता है वहां भगवान विष्णु का वास होता है और जहां भगवान विष्णु होंगे वहां मां लक्ष्मी स्वयं आ जाती है,, और जिस घर में मां लक्ष्मी रहती है उस घर में सुख समृद्धि रहती है।
सिर्फ पूजा अर्चना के दौरान ही शंख का इस्तेमाल नहीं किया जाता इसका इस्तेमाल करने के कई और फायदे हैं यह हमारी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए भी बहुत कारगर है साथ ही यह बहुत से वास्तु दोष को भी खत्म करता है। इस तरह शंख के अनगिनत फायदे हैं आज हम आपको इन्हीं फायदों के बारे में बताएंगे।
शंख के कुछ चौका देने वाले फायदे
■शंख में जल भरकर पूजा स्थान पर रखना चाहिए इस जल को जहां भी छिड़का जाता है वह स्थान पवित्र हो जाती है वहां पर नकारात्मक ऊर्जा का नाश हो जाता है।
■रोजाना शंख बजाना स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है शंख बजाने से हमारे फेफड़े मजबूत होते हैं सास संबंधित समस्या दूर होती है।
■वास्तु शास्त्र में शंख का एक विशेष स्थान है घर के दक्षिण दिशा में शंख रखने से व्यक्ति को यश कीर्ति और उन्नति प्राप्त होती है।
■घर के उत्तर- पूर्व दिशा में शंख रखने से शिक्षा में सफलता प्राप्त होती है शंख की पूजा स्थान में रखना सबसे लाभदायक माना जाता है।
■जिस घर में शंख रखा जाता है वहां पर मां लक्ष्मी का वास होता है मां लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर के पास शंख रखने से घर में सुख समृद्धि और वैभव आता है।
■शिवलिंग अभिषेक शंकर में जल भरकर करने से आपकी सारी मनोकामना पूर्ण होती है।
■अपने घर या कार्यक्षेत्र की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए शंख में जल भरकर पूरे घर में छिड़कने से काफी हद तक आपको फायदा मिलेगा।
■जिस घर में वास्तु दोष होता है वहां नियमित रूप से रोजाना शंख बजाना चाहिए इससे वास्तु दोष नष्ट होता है और घर में सुख समृद्धि आती है।
■वैज्ञानिक दृष्टि से बताया जाता है कि शंख बजाने से वातावरण में मौजूद जीवाणु कीटाणुओं का नाश होता है।
■जिन लोगों को हड्डियों से संबंधित समस्या है उन्हें शख में रखा हुआ पानी पीना चाहिए। इससे उन्हें बहुत फायदा मिलेगा ऐसा माना जाता है कि इस पानी में कैल्शियम फास्फोरस और गंधक होते हैं जो हड्डियों को मजबूत करते हैं।
Leave a Reply