Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
धर्म संसार

घर में इस दिशा में रखे एक्वेरियम, सुख समृद्धि का होगा आगमन

घरों को खूबसूरत तरीके से सजाने के लिए हम घरों में मछली का एक्वेरियम जरूर रखते हैं यह हमारे घर की दुकान व कार्य क्षेत्र की शोभा तो बढ़ाता ही है, साथ ही वास्तु की दृष्टि से देखा जाए तो एक्वेरियम को घर, ऑफिस में रखने के कई फायदे हैं। फेन्ग्सूई शास्त्र के अनुसार एकवेरियम रखना अत्यंत शुभ माना जाता है और यह आपको कई तरह से लाभ पहुंचाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में मछली का एक्वेरियम रखने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है और यह कई प्रकार के वास्तु दोषों को दूर करती है, इसलिए एक्वेरियम आपके घर और दुकान में रखना एक अच्छा विकल्प है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हर घर या घर के आसपास, कार्यक्षेत्र या कार्यक्षेत्र के आसपास रखी हुई हर वस्तु का प्रभाव आपके जीवन पर पड़ता ही है, यह बात अलग है कि कुछ चीजों का प्रभाव अच्छा होता है तो कुछ चीजों का प्रभाव गलत होता है ऐसे में घर में एक्वेरियम यदि हम घर रखते हैं या कार्यक्षेत्र में एक्वेरियम हम रखते हैं तो यह होता तो शुभ है, लेकिन इसे यदि हम सही दिशा यह सही जगह में रखते हैं तभी यह अपना अनुकूल प्रभाव हमें देता है और हमारे जीवन में सकारात्मकता का संचार करता है ऐसे में हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं होती है इसलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको वास्तु शास्त्र और फेन्ग्सूई शास्त्र के अनुसार हम आपको बताने जा रहे हैं कि एक्वेरियम को कहां और किस दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है।

इस दिशा में एक्वेरियम रखना होता है सर्वश्रेष्ठ
यदि आप घर या कार्यक्षेत्र में एक्वेरियम रखना चाहते हैं तो इसके लिए पूर्व दिशा, उत्तर और पूर्व उत्तर दिशा में एक्वेरियम रखेंगे सबसे सर्वश्रेष्ठ दिशा होती है। घर का उत्तरी भाग कैरियर का प्रतिनिधित्व करता और पूर्वी भाग खुशहाली का प्रतीक होता है दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम बनाए रखने के लिए से मुख्य द्वार पर भी रखा जा सकता है। यह कई सारी परेशानियों को हमसे दूर करता है और हमारे जीवन को सुख समृद्धि से भरपूर करता है। साथ ही वास्तु के अनुसार घर पर रंगीन मछलियां रखने से सदस्यों के बीच आने वाली परेशानियां दूर हो जाती हैं ऐसा माना जाता है कि मछली धन को आकर्षित करती है और जो आपके ऊपर आप दा और मुसीबतें आने वाली है उन्हें दूर करती है।

भूलकर भी इस दिशा में ना रखें एक्वेरियम
वास्तु शास्त्र वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी जगह पर एक्वेरियम रखना आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा फैल आती है कभी भी एक्वेरियम को किचन या बेडरूम में नहीं रखना चाहिए ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है।

इस प्रकार की मछलियों को रखें फिश एक्वेरियम
एक्वेरियम में विभिन्न प्रकार की मछलियों को रखते हैं लेकिन एक काली रंग की मछली और 8-9 नारंगी मछली यदि आप अपने ऐक्वेरियम में रखते हैं तो यह आपके घर में और ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करती है साथ-साथ इस बात का ध्यान रखें कि इस एक्वेरियम का पानी बार-बार बदले।

अचानक एक्वेरियम की मछलियों का मर जाना देता है इस बात का संकेत
यदि अचानक ही आपके एक्वेरियम में मछली की मृत्यु हो जाती है और मछली मर जाती है तो आप तुरंत ही उस मछली को किसी नदी या तालाब में बहा दें वस्तु शास्त्र के अनुसार जब भी कोई मछली मरती है तो वह आप अपने साथ नकारात्मक शक्तियों को लेकर चली जाती है इसलिए आप कभी भी मछली को तुरंत ही निकालकर नदियां तालाब में विसर्जित कर दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker