घर में सुख समृद्धि और शांति के लिए वास्तु शास्त्र के अनुसार मुख्य द्वार पर लगाएं यह चीजें

हमारे घर का मुख्य द्वार खुशियों के प्रवेश द्वार माना जाता है। सारी अच्छी बुरी ऊर्जाओ का आगमन मुख्य द्वार के द्वारा ही हमारे घर पर होता है ऐसा माना जाता है कि यही घर में संपन्नता और समृद्धि लाती है। इसी स्थान से घर में रहने वाले सारे सदस्यों का भाग्य निर्धारित होता है इसलिए वास्तु की दृष्टि से घर का मुख्य द्वार बहुत अहम भूमिका निभाता है इसलिए हमेशा घर के मुख्य द्वार की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही मुख्य द्वार पर उपस्थित सारी चीजों का प्रभाव भी घर के सदस्यों की जिंदगी पर पड़ता है ऐसे में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें मुख्य द्वार पर लगाना नकारात्मक उर्जा के आगमन का कारण बनती है तो कुछ चीजों को लगाना इतना शुभ होता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर परिवार के लोगों के जीवन में सुख समृद्धि और शांति बनी होती है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर कुछ चीज़ लगाने से घर में सुख समृद्धि शांति आती है तो आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही वस्तुओं के नाम बताएंगे जिन्हें मुख्य द्वार पर अवश्य लगाए।

मुख्य द्वार पर लगाएं यह चीजें

मुख्य द्वार पर गणपति जी की इस तरह की प्रतिमा लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार और अंदर की तरफ दोनों तरफ गणेश जी की दो प्रतिमा इस तरह लगानी चाहिए जिससे उन मूर्तियों की पीठ एक-दूसरे से जुड़ी रहे ऐसा करना बहुत ज्यादा शुभ होता है और माना जाता है कि ऐसे करने से घर परिवार की सारी बाधाएं और परेशानियां दूर होती है।

मुख्य द्वार पर इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा वास्तु दोष को ख़त्म करने में बहुत सहायक होता है तुलसी के पौधे को घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है लेकिन यदि तुलसी के पौधे को घर के मुख्य द्वार के ईशान कोण में लगाया जाएगा तो यह बहुत शुभ माना जाता है। तुलसी के पौधे को रोज जल अर्पित करना चाहिए और साथ ही साथ सुबह शाम तुलसी के पौधे के सामने दीप अवश्य जलाने चाहिए और इसके बाद 11 “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः” का जाप भी करना चाहिए ऐसा माना जाता है कि इन उपायों को करने से घर में कभी भी धन धन की कमी नहीं होती है।

मुख्य दरवाजे पर लगाए तोरण
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाना चाहिए यह बहुत शुभ होता है आप तोरण के लिए आम के पत्ते अशोक या पीपल के पत्तों और फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि मुख्य द्वार को अगर तोरण से सजाया जाए तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर के लोगों के जीवन में सुख समृद्धि आती है।

स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं
हिंदू धर्म में स्वस्तिक के चिन्ह को बहुत ज्यादा शुभ और पवित्र माना जाता है। ऐसे में यदि आप स्नान करने के बाद घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाते हैं तो ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है बुरी शक्तियां ध्यान में प्रवेश नहीं कर पाती और यदि आप बहुत लंबे समय से आर्थिक तंगी से परेशान है तो आपको इस उपाय को अवश्य करना चाहिए आपको इससे धन संबंधी सारी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और आपका जीवन सुखमय होगा।

साफ सफाई का विशेष ध्यान दें
वास्तु शास्त्र के अनुसार भी मुख्य द्वार पर साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखना चाहिए साथ ही कोई भी टूटी-फूटी चीजें और कबाड़ को मुख्य द्वार के आस पास बिल्कुल भी नहीं रहने देना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का घर में प्रवेश होता है और घर की लोगों की जीवन में अशांति छा जाती है इसलिए इस स्थान पर साफ सफाई का विशेष ध्यान दें।

मुख्य द्वार पर रोजाना जलाएं दीप मुख्य द्वार पर
अपने जीवन में सुख समृद्धि और शांति के लिए आप रोज सुबह उठने उठते ही स्नान करने के बाद घर के मुख्य द्वार की देहरी को हल्दी मिले पानी से धोएं और रोज सुबह और संध्या काल में मुख्य द्वार पर एक दीप जलाए ऐसा माना जाता है ऐसा करने से सारी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं।

महालक्ष्मी के चरण लगाए
मां लक्ष्मी के चरणों को बहुत ही शुभ माना जाता है इसलिए यदि घर के मुख्य दरवाजे पर महालक्ष्मी के चरण चिन्ह लगाते हैं तो यह बहुत शुभ होता है साथ ही घर के मुख्य दरवाजे पर सुबह के समय आटे से रंगोली बनाया करो जाना ऐसा ना कर पाए तो हफ्ते में एक बार यह जरूर करें ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

घोड़े का नाल
ऐसा माना जाता है कि मुख्य द्वार पर घोड़े का नाल लगाने से सभी प्रकार की समस्या परेशानी दूर हो जाती है अगर आप अपने घर के मुख्य दरवाजे पर घोड़े की नाल लगाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन नाल घर ले आए फिर इसके बाद इसे पूरी रात सरसों के तेल में डुबोकर रखे, फिर शनिवार के दिन इसे निकालकर घर के मुख्य द्वार पर लगे ऐसे करने से आपकी सारी आर्थिक समस्या और आपकी जीवन से परेशानियां दूर हो जाएंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*