Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
रोचक खबरे

घर मे चीटियों का निकलना देता है शुभ और अशुभ होने के संकेत !!

घर में से चीटियों का निकलना आम बात समझकर हर कोई इसे नजरअंदाज कर देता हैं। लेकिन आप सभी को शायद ही पता होगा कि चीटियों का घर से निकलना शुभ और अशुभ कामों के प्रति संकेत देते है।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार चीटियों का घर से निकलना हमारे आर्थिक स्थिति और भविष्य में होने वाले नुकसान के बारे में कई संकेत देता है। तो चलिए आज हम आपको चीटियों से मिलने वाले शुभ और अशुभ संकेतो के बारे में बताते है।

नुकसान होने की आशंका

लाल चीटियों का घर से निकलना अशुभ माना जाता है। लाल चीटियों के घर से निकलने से कई बड़े नुकसान होने की आशंका होती हैं। यही ऐसा कहा जाता है कि काली चीटियां जिस घर मे समूहबद्ध घूमती है उस घर मे सुख और ऐश्वर्या की वृद्धि होती है।

धन वृद्वि का योग होता है

शकुन शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर मे चावलों से भरे बर्तन में चीटियां निकलती है तो यह शुभ संकेत देती है। इसका मतलब आने वाले समय मे आपके जीवन मे धन वृद्धि का योग बनता है।

भौतिक सुखों में वृद्धि होती है

अगर आपके घर की छत से काली चीटियां निकलती है तो तो ये धन, संपत्ति और भौतिक चीजों में वृद्वि के संकेत देती है। अगर यही काली चींटी आपके घर के सोने की चीजों से निकलती है तो यह बहुत शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि आपके जीवन मे स्वर्ण की वृद्धि होगी।

J

वाद-विवाद हो सकता है

लाल चींटियों का घर में आना अशुभ माना जाता है। शास्‍त्रों की मानें तो भविष्य में हाेने वाली उलझन, वाद-विवाद या धन के अपव्यय होने के संकेता होते हैं। घर से लाल चींटियों केे बाहर निकालने के लिए आप आटे में शक्कर मिलाकर कर सकते हैं। अगर मुंह में अंडा दबाकर लाल चींटियां घर से निकलती हैं तो वह शुभ होता है।

इन दिशाओ से चींटी निकले तो होगा शुभ

घर में चींटियां उत्तर दिशा से आती हैं तो यह सुख होने के संकेत होते हैं। दक्षिण दिशा से अगर चींटियां निकले ं तो यह लाभप्रद होता है। चींटियां घर में पूर्व दिशा से आती हैं तो नकारात्मक सूचना आने की संभावना बढ़ जाती है। चींटियां अगर पश्चिम जगह से निकलें तो बाहर जाने के संकेत होते हैं।

इस तरह से होगा लाभ

घर मे काली चीटियां ज्यादा संख्या में निकले तो यह अशुभ होता है और इसे बाहर निकालना चाहिये। इसके लिए शनि स्त्रोत का पाठ और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिये। कम मात्रा में काली चींटीयो का निकलना सुख, समृद्धि और शांति का संकेत देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker