Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
धर्म संसार

जिस घर की स्त्रियाँ करती है देर तक ये काम, वहां ग़रीबी आ जाती है

विष्णु पुराण हमारे हिन्दू धर्म का बहुत ही पुराना ग्रंथ है जिसमे हमे भगवान विष्णु के सभी अवतारों का विस्तार से वर्णन मिलता है। इस ग्रंथ में मनुष्य के जीवन को खुशहाल बनानें के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण बातें बताई गई है।

विष्णु पुराण में 5 ऐसे कार्यो का वर्णन है जिसमे यदि घर की महिलाएं यह काम ज्यादा देर तक करती है तो घर में गरीबी छाई रहती हैं। ऐसे घर मे रहने वाले लोग हमेशा कुछ न कुछ परेशानियों का सामना करते है। इनमे से कुछ काम ऐसे भी है जो आपके स्वास्थ्य के लिये ठीक भी नहीं होते है।

आज हम आपको विष्णु पुराण में बताये हुए 5 कामो के बारे में बताएंगे जो किसी भी स्त्री और पुरूष को अधिक देर तक नहीं करनी चाहिये।

1. स्नान करना

विष्णु पुराण के अनुसार किसी भी स्त्री या पुरुष को ज्यादा समय तक स्नान नहीं करना चाहिए। अधिक समय तक स्नान करने से मनुष्य को स्वास्थ्य संबंधी कई बीमारियां हो सकती है। विष्णु पुराण में बताया गया है कि मनुष्य को सूर्योदय से पहले ही स्नान कर लेना चाहिये और स्नान करने के बाद सूर्य देव को प्रणाम करना चाहिये।

2. ज्यादा देर तक सोना

विष्णु पुराण के अनुसार जिस घर की स्त्री ज्यादा समय तक सोती है उस घर मे माँ लक्ष्मी कभी प्रवेश नहीं करती। जिस घर मे स्त्री सुबह जल्दी उठकर घर की साफ सफाई करती है उस घर मे नकारात्मकता कभी नहीं आती। साथ ही ऐसे स्वच्छ घरों में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाये तो ज्यादा समय तक सोना हमारे सेहत के लिये भी अच्छा नहीं होता। ज्यादा देर सोने से हमारे शरीर मे आलस आता और कई बीमारियां होने की संभावना होती है।

3. देर तक जगाना

विष्णु पुराण के अनुसार किसी भी मनुष्य को अधिक रात तक जागना नहीं चाहिये। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो यह उसके लिये अच्छा नहीं होता। ज्यादा देर तक जागने वाले व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता।

4. काम क्रीड़ा

विष्णु पुराण के अनुसार किसी भी स्त्री-पुरुष को ज्यादा देर तक काम क्रीड़ा नहीं करनी चाहिये। ऐसा करने से घर मे दरिद्रता आती है। साथ ही काम क्रीड़ा करने के बाद नहाना अनिवार्य है। काम क्रीड़ा करने के बाद स्त्री-पुरुष दोनों अपवित्र हो जाते है। इसके काम क्रीड़ा करने के बाद नहाना आवश्यक हो जाता है।

5. व्यायाम

विष्णु पुराण के अनुसार मनुष्य को ज्यादा देर तक व्यायाम नहीं करना चाहिये। वैसे नियमित व्यायाम करना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है। रोजाना व्यायाम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker