Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
धर्म संसार

धनतेरस के दिन जरूर करे ये उपाय, बरसेगा धन, होगी सारी मनोकामना पूर्ण

दीपावली 5 दिन का पर्व है जिसमें सबसे पहला दिन धनतेरस का होता है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है और अमावस्या की तिथि को दीपावली का पर्व मनाया जाता है। यह दोनों ही पर्व धन संबंधित उपाय करने के लिए सबसे सर्वश्रेष्ठ होते हैं। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि और कुबेर देवता की पूजा की जाती है ताकि व्यक्ति को अपार धन के साथ-साथ सेहत की भी प्राप्ति हो। ऐसा माना जाता है कि समुद्र मंथन में धनतेरस के दिन ही स्वास्थ्य के देवता भगवान धन्वंतरी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस दिन उनकी पूजा की जाती है।

इस वर्ष धनतेरस का पर्व 2 नवंबर 2021 के दिन मनाया जाएगा इस दिन खरीदारी करने के लिए सबसे शुभ मुहूर्त होती है और इस दिन जो लोग खरीदारी करते हैं उनके घर में साल भर बरकत बनी रहती है। इसके साथ ही इस दिन विभिन्न प्रकार के टोटके व उपाय करने से हमें बहुत लाभ होता है ऐसे में हम आपको बताएंगे कि धनतेरस के दिन क्या-क्या काम करने चाहिए।

धनतेरस के दिन अवश्य करें ये उपाय

■धनतेरस का दिन सबसे शुभ दिन होता है इस दिन कुछ उपायों को करके अवश्य ही अपने जीवन में खुशहाली ला सकते हैं। सर्वप्रथम धनतेरस के दिन सुबह उठकर घर के मुख्य दरवाजे के सामने अच्छी तरह से साफ सफाई कर लें इसके बाद रंगोली अवश्य बनाएं और फिर घर की सजावट करें मुख्य द्वार की सजावट विशेष तौर पर करें।

■धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में ऐसी कोई चीज खरीदें जो लंबे समय तक उपयोग में आती हो जैसे घर, गाड़ी, इलेक्ट्रॉनिक आइटम सोना, चांदी अवश्य खरीदें इन सब चीजों को खरीदने के लिए धनतेरस का दिन सबसे शुभ होता है।

■शाम के समय मुख्य द्वार पर आटे का चौमुखी दीपक जलाए अच्छा होगा कि उसे चावल गेहूं की डेरी पर रखें।

■इस दिन जरूरतमंदों को दवाई दान करें ऐसा करने से आपको स्वास्थ्य सेहत की प्राप्ति होती।

■यदि आपका पर्स बहुत पुराना हो गया है तो धनतेरस का दिन पुराने पर्स को बदलने के लिए सबसे शुभ दिन होता है। इस दिन नया पर्स व बैग खरीदें। इसमें क्रिस्टल, श्री यंत्र, गोमती चक्र, कौड़ियों, हल्दी की गांठ, पिरामिड लाल रंग का कपडे मे और लिफाफे में अपनी मनोकामना लिखकर लाल रेशमी धागे से गांठ लगाकर पर्स में रखने ऐसे करने से कुछ ही दिन में आपकी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाएगी।

■इस दिन में सिंह, वृश्चिक और धनु राशि वाले जातक लाल पीला नारंगी या भूरे रंग का पर्स या बैग खरीदें और वृषभ तुला कर्क राशि वाले जातकों के लिए सफेद सिलवर गोल्डन या आसमानी रंग का पर खरीदने सबसे अच्छा होता है,, इसके अलावा मकर और कुंभ राशि वाले नीला काला या ग्रे कलर का पर्स खरीदे और मिथुन और कन्या राशि वाले जातकों के लिए हरे रंग का पर्स रखना सबसे शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker