Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
धर्म संसार

बदलना चाहते हैं अपनी किस्मत तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन अवश्य करें ये आसान उपाय

कार्तिक पूर्णिमा का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत ही शुभ और पवित्र महीना माना जाता है पूर्णिमा यानी चंद्रमा की पूर्ण अवस्था। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा से जो किरणे निकलती है वह सकारात्मक होती है और सिंधी दिमाग पर असर करती है। हिंदू धर्म में इस महीने का बहुत खास महत्व है कार्तिक पूर्णिमा का दिन वैसे तो बहुत शुभ है इस साल 19 नवंबर 2021 शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा इस दिन गंगा नदी में स्नान और दान पुण्य और पूजा हवन करने के लिए बहुत शुभ होता हैं और इस दिन पुण्य करने से हजारों गुना पुण्य की प्राप्ति होती है इसलिए यह दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है।

कार्तिक पूर्णिमा के व्रत का विशेष महत्व
कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली के रूप में भी मनाया जाता है कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत करने से अग्निष्टोम यज्ञ करने करने जितना फल एक बार में प्राप्त होता है, साथ ही कार्तिक पूर्णिमा से व्रत शुरु कर के हर पूर्णिमा को व्रत करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और अपार धन की प्राप्ति होती है।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन अवश्य करें इन कार्यों को
■कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा नदी या किसी भी नदी में दीपदान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है ऐसा माना जाता है कि इस दिन गंगा नदी में देवता स्नान करने आते हैं और दीप जलाकर स्वर्ग प्राप्ति का उत्सव मनाते इसलिए दीपदान करने का बहुत महत्व है।

■कार्तिक पूर्णिमा के दिन में तुलसी जी की पूजा अवश्य करें इस पूरे महीने में तुलसी जी की पूजा करने से कई गुना पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

■कार्तिक पूर्णिमा के दिन चावल का दान करना भी बहुत शुभ होता है चावल का संबंध चंद्रमा से बताया गया है इसलिए यदि आप चावल का दान करते तो आज का चंद्रमा आपको शुभ फल देता है और आपकी किस्मत बदल देता है।

■कार्तिक पूर्णिमा के दिन ब्राह्मणों को गरीबों को अपनी क्षमता के अनुसार दान करने से आपको पुण्य फल की प्राप्ति होती है इस दिन किया गया दान कई गुना ज्यादा फल देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker