Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
मनोरंजन

बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान के दबंगई के शिकार हुए बॉलीवुड के यह सितारे

सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाते हैं इसके अलावा सलमान खान की फैन फॉलोइंग भी किसी से कम नहीं है सलमान खान हर साल एक फिल्म तो जरूर करते हैं पिछले 30 सालों से सलमान खान बॉलीवुड में सक्रिय बने हुए हैं सलमान खान अक्सर अपने निजी जीवन के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं वह चाहे अपने आप पर हो या किसी से लड़ाई सलमान खान अक्सर सुर्खियों में बने ही रहते हैं।

सलमान खान को बॉलीवुड का दबंग खान भी कहा जाता है सलमान खान 56 साल के हो चुके हैं और लंबे समय से इंडस्ट्री में बने हुए हैं अपने इस लंबे कैरियर में सलमान खान ने बहुत दोस्त बनाएं इसके साथ ही दुश्मन भी बना लिए आज हम आपको ऐसे बॉलीवुड सितारों के नाम बताने जा रहे हैं जिनसे सलमान की है दुश्मनी।

अभिनव कश्यप- फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप से सलमान की दुश्मनी है आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनव कश्यप ने सलमान खान के परिवार पर उनका कैरियर बर्बाद करने का आरोप लगाया था तब से सलमान खान और अभिनव के बीच दुश्मनी है।

रणबीर कपूर- जब रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ एक-दूसरे को डेट कर रहे थे तो सलमान खान और वह आमने-सामने थे कहा जाता है कि इन दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था सलमान खान ने रणबीर कपूर को करारा तमाचा भी मार दिया था उस समय वहां पर संजय दत्त भी मौजूद थे और उस घटना के बाद सलमान और रणबीर कपूर ने एक दूसरे से कभी बात नहीं किया और आज तक एक दूसरे से दूर ही रहते हैं।

प्रियंका चोपड़ा- देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही आज हॉलीवुड पहुंच चुकी है लेकिन एक समय ऐसा था जब वह बॉलीवुड में ही काम किया करती थी और एक से बढ़कर एक फिल्में दिया करती थी सलमान और प्रियंका के बीच लड़ाई तब हुई जब प्रियंका ने भारत के शूटिंग स्टार्ट होने से महज 10 दिन पहले ही फिल्म से अलग हो गई इसके बाद सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा के ऊपर बहुत आरोप लगाए इस कारण से इन दोनों के बीच आज भी बातचीत कम है।

ऐश्वर्या राय- एक समय ऐसा भी था जब ऐश्वर्या और सलमान के अफेयर की चर्चा हर जगह हुआ करती थी लेकिन ऐश्वर्या राय ने सलमान खान को छोड़ दिया और सलमान पर यह आरोप लगाया कि सलमान उन्हें मारते पीटते हैं और उनसे बदत्तमीजी करते हैं इसके बाद ऐश्वर्या और सलमान के बीच आज तक बात नहीं हुई।

विवेक ओबरॉय- सलमान खान से अलग होने के बाद ऐश्वर्या राय का अफेयर विवेक ओबेरॉय से चलने लगा जब सलमान खान को इस बात की जानकारी हुई तो सलमान खान ने और विवेक ओबरॉय से बाहर गंदा व्यवहार किया और उन्हें धमकी भी देने लगे इसके बाद विवेक ओबरॉय और सलमान खान के बीच जमकर लड़ाई हुई और तब से यह दोनों आज तक एक दूसरे से बात भी नहीं करते यहां तक कि यह दोनों एक दूसरे का मुंह देखना भी पसंद नहीं करते।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker