Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
धर्म संसार

रोजाना घर पर दीपक जलाना क्यों माना जाता है इतना शुभ, जाने इसके महत्व और फायदे

आमतौर पर लोग घरों में रोजाना विधिवत पूजा नहीं कर पाते लेकिन रोज सुबह और शाम दीपक जरूर जलाते हैं, भगवान के सामने दीपक जलाने की परंपरा बहुत प्राचीन काल से चली आ रही है ऐसा माना जाता है कि दीपक जलाने से भगवान की कृपा हमें प्राप्त होती है, घी का हो या तेल का दीपक जलाने से धार्मिक लाभ के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होता है। हर शुभ कार्य, मांगलिक कार्य में दीपक का जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है इसके अलावा आप तुलसी के सामने, केले के पेड़ के सामने मंदिर में मुख्य द्वार पर दीपक जलाया जाता है।

शास्त्रों में दीपक जलाने के कई सारे फायदे बताए गए हैं भारतीय परंपरा यह मानती है कि ईश्वर हमारे सामने प्रकाश के रूप में है इसलिए किसी भी शुभ काम और पूजा पाठ शुरू होने से पहले दीपक जला कर ईश्वर का आवाहन किया जाता है। दीपक जलाने का मतलब है कि ज्योति के रूप में देवी या देवता वहां पर मौजूद है ताकि हम उनकी पूजा कर सके साथ ही जब हम घर में पूजा करते हैं तो तिल तेल, चमेली के तेल का भी दीपक जलाते हैं बता दें कि घर में सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ नहीं माना जाता है परंतु केवल दिवाली के अवसर पर ही सरसों के तेल का दीपक जलाया जा सकता है ऐसा माना जाता है कि इससे मन के सभी प्रकार के विकार दूर हो जाते हैं साथ ही जीवन के दुख भी समाप्त होते हैं अगर आप सुबह शाम दीपक जलाते हैं तो आप इससे आपको कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल में दीपक जलाने के कुछ नियम फायदे और कुछ उपायों के बारे में बताएंगे।

दीपक जलाने के फायदे
■रोजाना नियमित रूप से दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है हमारे शास्त्रों के अनुसार भी रोज शाम को घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा हम पर बनी रहती है।
■पूजा करते समय भी घी का दीपक अपने बाय हाथों की ओर जलाना बहुत ही शुभ होता है।
■तेल का दीपक दाएं हाथों की ओर रखना चाहिए।
■दीपक हमेशा भगवान की प्रतिमा के ठीक सामने उपस्थित होना चाहिए।
■पूजा या शुभ कार्य में कभी भी खंडित दीपक नहीं जलाने चाहिए धार्मिक कार्यों में खंडित सामग्री शुभ नहीं मानी जाती है।
■शास्त्रों के अनुसार मंत्र जाप के साथ दीपक जलाने से घर परिवार में सुख समृद्धि का वातावरण बनता है और धन संपत्ति प्राप्त होती है।

दीपक जलाने के समय इन नियमों का पालन अवश्य करें
दीपक जलाते समय कुछ नियमों का पालन यदि हम करेंगे और इन नियमों को जान लेंगे तो हमें दीपक जलाने का पूरा फल प्राप्त होगा—
●दीपक की लौ हमेशा उत्तर दिशा की तरफ रखा जाए तो यह बहुत ही शुभ होता है या आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है।
●यदि आपके दीपक की लौ हमेशा पूर्व दिशा की ओर होती है तो इससे आपकी आयु में वृद्धि होती है।
●मिट्टी के दीपक जलाना बहुत ही शुभ होता है लेकिन इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि वह साफ सुथरा होना चाहिए।
●साथ ही वह कहीं से खंडित नहीं होना चाहिए क्योंकि टूटा हुआ दीपक अशुभ माना जाता है।
●वास्तु शास्त्र के अनुसार अखंड दीपक पूजा स्थल के आग्नेय कोण में रखना बहुत शुभ होता है इसे शत्रु पर विजय प्राप्त होती है और सुख समृद्धि का वातावरण घर पर बना होता है।
●जब भी आप एक से ज्यादा दीपक जलाना चाहते हैं या जला रहे हैं तो आप विषम की संख्या में दीपक को जलाएं इससे आपको सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी इसी वजह से धार्मिक कार्यों में हमेशा विषम संख्या पर ही दीप जलाए जाते है।

पूर्णिमा पर किया जाता है दीपदान
अग्नि पुराण के अनुसार कोई भी व्यक्ति यदि एक दीप दान करता है तो उसको अपने जीवन में हर चीज की प्राप्ति होती है, सभी सुखों की प्राप्ति होती है चतुर्मास मास की पूर्णिमा के दिन मंदिर या पवित्र नदियों के किनारे दीपदान करने वाले मनुष्य को विष्णु लोक की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि दीपदान करते वक्त भगवान स्वयं उपस्थित रहते हैं इस वजह से अगर इस दौरान आप अपने मन की कोई भी मुराद मांगते हैं तो वह पूरी जरूर होती है इसलिए हमारे धर्म में दीपदान का एक विशेष महत्व है

सुखी जीवन के लिए करें दीपक के यह उपाय
●यदि आप अपने जीवन में यश और वैभव प्राप्त करना चाहते हैं तो दिवाली के दिन मां लक्ष्मी जी के साथ में सात मुखी दीपक जरूर जलाएं इससे माता लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होगी और आपके जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं होगी।
●अगर आप आर्थिक तरक्की प्राप्त करना चाहते पूजा के दौरान गाय के घी से दीपक जलाएं यह बहुत शुभ फल देता है।
●दिवाली के दिन घी के दीपक के साथ सरसो के तेल की भी अखंड ज्योति जलाएं इससे देवी देवता बहुत प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा आपको प्राप्त होती है।
●राहु केतु को शांत करने के लिए भी अलसी के तेल का दीपक जलाएं।राहु केतु को आपकी कुंडली में शांत करने में बहुत मदद करता है ।
●अगर आप भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इसके लिए गोल और गहरा दीपक जला सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker