वास्तु के अनुसार ऐसे जलाये मोमबत्ती, बदल जाएगी किस्मत, बन जाएंगे कंगाल से धनवान

वास्तु शास्त्र में मोमबत्ती को एक खास महत्व प्राप्त है। बाजारों में हमें कई तरह की अलग-अलग डिजाइन, कलर की मोमबत्तियां देखने को मिलती है। घरों की सजावट करने के लिए भी अलग-अलग डिजाइन और स्टाइल के मोमबत्ती का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे घर की सुंदरता बढ़ जाती है। आज के समय में लोग घर को सजाने के लिए भी मोमबत्तीयों का इस्तेमाल करते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोमबत्तियां का हमारे जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है, मोमबत्तियां ना सिर्फ अंधेरे को दूर भगा कर रोशनी पर लाती है, साथ ही इसका आध्यात्मिक और वास्तु के हिसाब से भी बहुत खास महत्व माना जाता है। वास्तु के अनुसार माना जाता है कि मोमबत्ती जलाने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
बाजारों में तरह-तरह के रंगों और खुशबू की मोमबत्ती मिलती है यदि यह सब सही दिशा सही उद्देश्य से घर पर रखा जाए तो हमें बहुत शुभ फल देती है।

आज हम आपको मोमबत्ती से जुड़े कुछ वास्तु नियम बताएंगे जो आपकी किस्मत बदलने में आपकी मदद कर सकती है साथ ही आपके घर के वास्तु दोष को भी कम कर सकती है।

  1. मोमबत्ती जलाने से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स
    ■घर में मोमबत्ती लगाने के लिए सबसे सही दिशा दक्षिण दिशा की होती है, क्योंकि वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा को अग्नि की दिशा माना जाता है इसलिए मोमबत्ती जलाने के लिए दक्षिण दिशा सबसे उत्तम होता है इससे आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है।

■वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा में हरे रंग के कैंडल लगानी चाहिए इससे जीवन की गति बनी रहती है तरक्की के रास्ते आपके लिए खुलते हैं।

■घरों में उत्तरी कोने में भूल कर भी मोमबत्ती ना जलाएं इससे आपके घर में धन खर्च बहुत अधिक होता है।

■उत्तर पूर्व की दिशा में मोमबत्ती जलाने से परिवार के लोगों के बीच अशांति पैदा हो जाती है और घर में लड़ाई झगड़े का माहौल बनता है।

■घर की पूर्वी-उत्तर, पूर्वी और दक्षिण भाग में मोमबत्ती जलाने से आपको बहुत ही लाभ हो सकता है इससे जीवन में सुख समृद्धि दोनों बनी रहती है।

■दक्षिण दिशा में पीले और लाल रंग की मोमबत्ती को जलाना शुभ होता है।

■यदि आप अपने घर में मोमबत्ती लगाना चाहते हैं तो स्नान करने के बाद सच्चे और शांत मन के साथ ही इसे जलाए तभी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*