Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
धर्म संसार

वास्तु के साथ-साथ सेहत की दृष्टि से भी है शंख के चमत्कारी फायदे, घर में जरूर रखें शंख

पूजा पाठ में शंख का विशेष महत्व होता है। पूजा पाठ में शंख बजाने का प्रचलन युगो-युगो से चला आ रहा है। देश के कई भागों में लोग शंख को पूजा घर में भी रखते हैं और इसे नियमित रूप से बजाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इसकी ध्वनि से ना केवल आसपास का वातावरण पवित्र और सकारात्मक होता है, बल्कि इसे रखने मात्र से ही तमाम तरह की वास्तु दोष और बीमारियां दूर होती है। वास्तु शास्त्र और फेंगशुई शास्त्र के अनुसार शंखनाद और शंख रखने के बहुत से फायदे बताए गए हैं। सनातन धर्म की कई ऐसी बातें हैं जो ना केवल आध्यात्मिक रूप से बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी फायदेमंद होती है।

शंख को लेकर मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान 14 रत्न की प्राप्ति हुई थी उसमें से शंख भी एक रत्न है। जो समुद्र मंथन के दौरान ही प्रकट हुआ था साथ ही महालक्ष्मी भी समुद्र मंथन से ही प्रकट हुई थी इसलिए मां लक्ष्मी को शंख का भाई रूप बताया जाता है। इसके अलावा आपने देखा होगा तस्वीरों में कि भगवान विष्णु हमेशा शंख धारण किए हुए होते हैं, ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु को शंख बहुत प्रिय है और जिस घर में शंख को सम्मान से रखा जाता है, उसकी विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है उस घर में भगवान विष्णु का वास होता है और उनकी कृपा बनी होती है और जिस घर में भगवान विष्णु की कृपा होगी उस घर में मां लक्ष्मी अपने आप ही चली आती है और शुभ फल देती है इसीलिए शंख रखना बहुत ही शुभ माना जाता है वास्तु शास्त्र की दृष्टि से भी शंख को घर में रखने से बहुत से वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह दूर होता है इसके अलावा सेहत की दृष्टि से भी शंख के अनगिनत फायदे हैं।

शंख के वास्तु और वैज्ञानिक फायदे

नकारात्मकता को दूर करता है शंख
घर में शंख रखना और नियमित रूप से शंखनाद करना हमारे आसपास के वातावरण और हमारे घर के वातावरण से नकारात्मक ऊर्जा का नाश करता है और सकारात्मक उर्जा का प्रवाह करता है। साथ ही यदि आपके घर में नेगेटिव उर्जा बहुत ज्यादा हो गई है तो आप शंख में जल भरकर रखें और पूरे घर में इस जल का छिड़काव करें। इससे घर के सदस्यों के मन में नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और सुख, शांति और पॉजिटिविटी आएगी।

हृदय संबंधित रोगों में है सहायक
शंख वास्तु शास्त्र के अनुसार नियमित रूप से शंखनाद करना सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है चाहे वह छोटा शंख हो या बड़ा शंख रोजाना उसे बचाना चाहिए ऐसा माना जाता है कि शंख बजाने से हृदय संबंधी परेशानियां दूर होती है।

वातावरण को करता है पवित्र
शंख में जल रखने और उस जल को पूरे घर में छिड़कने से घर का वातावरण पवित्र और शुद्ध होता है साथ ही वातावरण में मौजूद जीवाणु कीटाणुओं का नाश होता है।

घर आती है सुख समृद्धि
शंख के जल से शिवलिंग और मां लक्ष्मी का अभिषेक करने से दोनों की कृपा प्राप्त होती है और आपके जीवन की हर मुसीबत दूर होती है और आपकी सारी मनोकामना पूर्ण होती है। साथ ही इसे घर में पूजा कमरे में रखने से भी सुख- समृद्धि प्राप्त होती है लेकिन याद रखें कि बजाने वाला शंख और पूजा करने वाला शंख दोनों अलग हो।

मनोकामना पूरी करता है शंख
ऐसा माना जाता है शिवलिंग का अभिषेक शंख से करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

फेफड़ों संबंधित परेशानियां करता है दूर शंख
ऐसा माना जाता है कि शंख बजाने से फेफड़े बहुत मजबूत होते हैं रोजाना नियमित रूप से यदि हम शंख को बजाएं तो यह एक एक्सरसाइज का काम करती है, अस्थमा की दिक्कत है उन्हें भी शंख को बजाना चाहिए जिससे उन्हें बहुत राहत प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker