वास्तु टिप्स: मिट्टी से बनी ये चीजें ले आये घर, चमक जाएगी आपकी किस्मत

ऐसा माना जाता है कि हमारे शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना है इन पांच तत्वों में से एक तत्व मिट्टी भी होती है जिसे वास्तु शास्त्र में भी बहुत महत्व दिया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जितना हम प्राकृतिक चीजों से जुड़े रहेंगे और हम प्राकृतिक चीजों के पास रहेंगे उतने ही हमें शक्ति प्राप्त होगी। ऐसे में मिट्टी के बने कुछ चीजों को अपने घर पर रखने से वास्तु दोष दूर होता है पहले के समय में मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल बहुत अधिक मात्रा में किया जाता था। लेकिन अब के समय में मिट्टी के बर्तनों की जगह धातु और प्लास्टिक के बर्तन का उपयोग हो रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिट्टी के बर्तन का महत्व वास्तु शास्त्र में बहुत अधिक है।

वास्तु में मिट्टी से बनी चीजों को बहुत ही सुभ बताया है यह हमारी किस्मत को चमकाने में हमारी बहुत मदद करते हैं इनको घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है इनके घर में रहने से घर में सुख और शांति आती है ऐसा माना जाता है कि अगर किसी के घर में कोई व्यक्ति बहुत लंबे समय से तनाव से ग्रस्त है तो उसे घड़े के पानी से किसी भी पौधे में पानी दे तो उसे बहुत जल्दी फायदा मिलता है ऐसे में हम आपको

आज बताएंगे कि मिट्टी के किन चीजों को घर में रखने से आपके जीवन में आती है सुख समृद्धि

मिट्टी से बने भगवान की मूर्ति
मिट्टी से बनी भगवान की प्रतिमा को घर में रखने से वास्तु दोष खत्म होता है साथ ही बहुत सी परेशानियां भी दूर होती धन मे कोई भी कमी नहीं आती है साथ ही धन के आगमन भी बना रहता है घर में इसे दक्षिण पूर्व दिशा में या पूजा घर में रखने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

मिट्टी से बना दिया
मिट्टी से बने हुए दिए को त्यौहार पर जलाया जाता है ऐसा माना जाता है कि किसी के जीवन में कुछ समस्याएं हैं तो तुलसी के पौधे पर मिट्टी का दिया जलाना बहुत ही शुभ होता है ऐसे में दिवाली का त्यौहार भी आने वाला है तो आप मिट्टी के दिए ही ले इससे आपके घर में वास्तु दोष भी कम होगा।

मिट्टी से बना कुल्हड़
कुल्हड़ मतलब की मिट्टी के गिलास जिसमें लस्सी पिया जाता है ऐसा माना जाता है कि इनसे मंगल ग्रह के दुष्प्रभाव से मुक्ति मिलती है कुल्हड़ से पेय पदार्थ पीना अच्छा माना जाता है कूल्हङ में पानी रखकर पीपल के पेड़ के नीचे रखने से भी आपको लाभ मिलता है साथ ही यदि आप कूल्हङ में पानी रखते हो और प्यार से पक्षियों को उन्हें पिलाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

मिट्टी से बना घड़ा
आज के समय में लोगों के घर में मिट्टी के घड़े का इस्तेमाल होना ना के बराबर हो गया है लेकिन मिट्टी के घड़े का पानी सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक होता है इसी के साथ ही मिट्टी का घड़ा हमारे जीवन सुख समृद्धि भी लाता है वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर मिट्टी का घड़ा उत्तर दिशा में रखना चाहिए ध्यान रहे कि घड़े में हमेशा पानी भरा रहे, कहते कि ऐसे करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और जीवन में सुख समृद्धि आती है

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*