मुनक्का सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है ज्यादातर लोग इसे सर्दियों में खाते हैं, क्योंकि इसका तासीर गर्म होता है यदि आप चाहें तो इसे गर्मी के मौसम में भी खा सकते हैं मुनक्का को रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से सेहत के लिए बहुत गुणकारी होता है आपको बता दें कि मुनक्का में कैल्शियम की मात्रा होती है जो कि आपको हड्डियों को मजबूत बनाती है इतना ही नहीं मुनक्का खाने से आप शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा यदि आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो भीगा हुआ मुनक्का खाने से आपके पेट की समस्या दूर हो सकती है।
मुनक्का सिर्फ सेहत के लिए नहीं बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है यदि आप बाल झड़ने से परेशान हैं तो भी मुनक्का खाने से झड़ते बालों को रोका जा सकता है आइए जानते हैं भीगा हुआ मुनक्का खाने के फायदे।
भीगा हुआ मुनक्का खाने के फायदे
वजन घटाने में– यदि आपको मोटापे की समस्या है और समझ नहीं आ रहा है कि क्या करना चाहिए, तो भीगा हुआ मुनक्का खाना शुरु कर दीजिए। इसमें ग्लूकोज और फ्रुक्टोज पाया जाता है जो कि आपके वजन कंट्रोल करने में मदद करेगा रोज सुबह खाली पेट भीगा मुनक्का खाए।
चेहरे की झुर्रियों के लिए– मुनक्के में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो कि त्वचा की झुर्रियो, डार्क सर्कल्स और पिगमेंटेशन को दूर करता है इसके लिए आप मुनक्का का सेवन करने के साथ इसका फेस पैक भी बना सकते हैं।
याददाश्त बढाता है– कई लोगों को यह परेशानी रहती है कि वह अक्सर चीजें भूल जाते हैं और तुरंत कुछ जल्दी याद नहीं आता, तो ऐसे समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप भीगा हुआ मुनक्का खाने की आदत डाल लिजिए। जो कि आपकी याददाश्त को बढ़ाने में सहायता करेगा और दिमाग को नियंत्रित रखेगा। याददाश्त बढ़ाने के लिए फास्फोरस जैसा पोषक तत्व जरूरी होता है जोकि मुनक्का में बहुत मात्रा में पाया जाता है।
हड्डियों को मजबूत करता है– मुनक्के में कैल्शियम पाया जाता है जो की हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है अगर आप प्रतिदिन इसका सेवन करें तो गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है, यदि आपको जोड़ों की दर्द की समस्या है तो भी आप भीगा हुआ मुनक्का खाइए।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है– ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए नमक अहम भूमिका निभाता है मुनक्का में पोटेशियम पाया जाता है जोकि शरीर में नमक की मात्रा को संतुलित करने में अहम भूमिका निभाता है रोजाना खाली पेट भीगा हुआ मुनक्का खाने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा।
Leave a Reply