आज से ही शुरु कर दीजिए रोज सुबह खाली पेट में सेब के सिरके का सेवन शरीर को होंगे गजब के फायदे।

सेब हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है यह तो आप सभी जानते होंगे इसके अलावा सेब का सिरका भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है बहुत से डाइटिशियंस अक्सर सेब के सिरके का सेवन करने की सलाह देते हैं सेब का सिरका ज्यादातर वेट लूज करने के लिए पिया जाता है इसे एक सुपरफूड भी माना जाता है क्योंकि इसके सेवन से शरीर और सेहत को बहुत से लाभ मिलते हैं कई इंफेक्शन और बीमारियों को दूर करने के लिए यह कारगर होता है वही पेट की समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है सेब के सिरके को इंग्लिश में एप्पल साइडर विनेगर कहा जाता है एसिडिटी की समस्या को दूर करने के लिए भी यह कारगर होता है इसके अलावा यदि आपकी इम्युनिटी कमजोर हो गई है तो प्रतिदिन सेब का सिरका पीना चाहिए वैसे एक्सपर्ट्स के मुताबिक सेब का सिरका खाली पेट में पीना काफी फायदेमंद माना जाता है आइए जानते हैं सेब का सिरका पीने के कुछ और फायदे।

खाली पेट सेब का सिरका पीने के फायदे।

पाचन करेगा दुरुस्त- यदि आप अक्सर पाचन से जुड़ी समस्या से जूझते रहते हैं तो आपके लिए सेब का सिरका काफी फायदेमंद हो सकता है यह एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है इसके अलावा सेब के सिरके का खाली पेट सेवन करने से डाइजेस्टिव जूस उत्तेजित होता है जिससे पाचन में मदद मिलती है आप सेब का सिरका सुबह खाली पेट में हल्का गुनगुना करके भी पी सकते हैं।

कोलेस्ट्रोल कम करने में मददगार- शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना खतरनाक होता है इससे हार्टअटैक और हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है ऐसे में कोलेस्ट्रोल कम करने के लिए सेब का सिरका आपके लिए फायदेमंद हो सकता है सेब के सिरके में एसिटिक एसिड पाया जाता है जो कि कोलेस्ट्रोल कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण तत्व होता है रोज सुबह खाली पेट में सेब का सिरका पिए आप इसे हल्का गुनगुना करके भी पी सकते हैं दरअसल इसका खाली पेट में सेवन करने से शरीर में एल-डी-एल का स्तर कम होगा और एच-डी-एल का स्तर बढ़ेगा जो कि हृदय रोग का खतरा कम करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद- शुगर के मरीजों को शुगर कंट्रोल करने के लिए अपने खानपान में बहुत से बदलाव करने पड़ते हैं ऐसे में सेब का सिरका फायदेमंद हो सकता है सेब के सिरके में ग्लूकोज का स्तर कम करने की क्षमता होती है इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले एसिटिक एसिड में anti-diabetic और एंटी ग्लाइसेमिक तत्व पाए जाते हैं जिसकी मदद से डायबिटीज कंट्रोल किया जा सकता है।

जोड़ों के दर्द से दिलाएगा निजात- अगर आप जोड़ों के दर्द या गठिया रोग से परेशान हैं और समझ नहीं आ रहा क्या करना चाहिए तो आपके लिए सेब का सिरका एक अच्छा विकल्प हो सकता है इसमें पाए जाने वाला एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द जैसी परेशानी को दूर करने में मदद करता है इसमें एंटीनोसाइसेप्टिव गुड भी पाया जाता है जो कि जलन जैसी समस्या को दूर करता है।

दांतो के लिए लाभदायक- कई बार दांत पीले हो जाते हैं ऐसे में ना सिर्फ इंसान की मुस्कान छीन जाती है बल्कि शर्मिंदगी का कारण भी बन सकती है दांतों के पीलेपन को दूर करने के लिए सेब का सिरका लाभकारी माना जाता है दरअसल सेब के सिरके को ब्लीचिंग एजेंट भी माना जाता है जो कि दांत के पीलेपन को दूर करने में मदद कर सकता है प्रतिदिन ब्रश करने के बाद सेब के सिरके को दांतों में रगड़े इससे दांत का पीलापन जल्द दूर होगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*