कच्चे प्याज में नींबू मिलाकर खाने से सेहत को होते है ये फायदे, शायद ही आप जानते होंगे

अक्सर लोग खाने के साथ सलाद के तौर पर प्याज में नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन करना पसंद करते हैं। प्याज हमारे रसोईघर का और हमारे खान पान का एक अहम हिस्सा है। बिना प्याज के हम अपने भोजन कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। ऐसे में प्याज में नींबू का रस मिलाकर हम सब खाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके कई फायदे भी हैं। यह हमारे स्वास्थ्य को कई तरीकों से फायदा पहुंचाता है इसलिए यदि आप रोजाना अपने डाइट में इसे शामिल करना चाहते हैं तो यह आपके लिए बहुत लाभदायक होगा प्याज में एलीसिन पाया जाता है जो शरीर को फायदा पहुंचाता है। इसके साथ ही स्टडीज में सामने आया है कि प्यार में मौजूद प्रीबायोटिक इनुलिन पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं, इससे आपका इम्यून सिस्टम काफी हद तक स्ट्रांग होता है इसके साथ ही प्याज फाइबर का भी बहुत अच्छा स्त्रोत होता है। प्याज को डाइट में शामिल करना आपको ह्रदय रोगों से भी बचा सकता है साथ ही साथ आपके बॉडी में कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी मेंटेन करके रखता है और आपको वेट लॉस में भी मदद करता है और इस प्याज के साथ यदि हम नींबू का रस मिलाकर इसका सेवन करते हैं तो यह और भी ज्यादा फायदा पहुंचाता है आज हम आपको नींबू और प्याज के कॉन्बिनेशन का सेवन करने के फायदे बताएंगे।

प्याज और नींबू का सेवन करना होता है बहुत लाभदायक
■यदि आप रोजाना खाना खाने से पहले प्याज में नींबू का रस मिलाकर सलाद के तौर पर खाते हैं तो यह आपके लिए स्टार्टर का काम करता है साथ ही प्यार और नींबू का सेवन डाइजेस्टिव सिस्टम को बूस्ट करने में भी हमारी मदद करता है।

■प्याज नींबू के कॉन्बिनेशन का सेवन आपके इम्यून सिस्टम को भी बढ़ाता है इसलिए यदि आप इसका रोजाना सेवन करते हैं तो आपको बहुत फायदा पहुंच जाएगा वैज्ञानिक दृष्टि से भी प्याज में प्रीबायोटिक इनुलिन होता है जो कि पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है और बैड बैड बैक्टीरिया को खत्म करने में हमारी मदद करता है।

■यदि आप प्याज के साथ नींबू का रस वाला सलाद नियमित रूप से खाते हैं तो यह आपके लिए और फायदेमंद होगा।

■टमाटर में लाइकोपीन नाम का एक कंपाउंड पाया जाता है जो प्याज के साथ मिलकर भोजन को अवशोषित करने की प्रक्रिया मे मदद करता है। प्याज को हम सलाद, चटनी, चाट, वेजिटेबल ग्रेवी के रूप में भी इसका सेवन कर सकते हैं तब भी आपको फायदा पहुंचाएगा।

इस स्थिति में भूलकर भी ना खाएं कच्चा प्याज
जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या होती है पेट फूलने की समस्या होती है ऐसे लोगों को भूल कर भी कच्चा प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अगर ऐसे लोग कच्चा प्याज का सेवन करेंगे तो इससे उनकी समस्या और भी बढ़ सकती है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*