कपूर और पीली सरसों की मदद से करें इन उपायों को, जीवन में सभी प्रकार के आर्थिक समस्याओं से मिल जाएगी निजात

हम सभी जानते हैं कि सभी के जीवन में धन कितना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। आज के समय में सुखी जीवन, सम्मानीय जीवन जीने के लिए आपके पास पैसे होना बहुत जरूरी है। आप माने या ना माने लेकिन आज के लाइफ स्टाइल में आपके पास पैसे होंगे तभी सारे लोग आपसे दोस्ती रखेंगे नहीं तो आपके पास कोई भी नहीं रह जाएगा। साथ ही साथ यदि आपके पास पैसे नहीं होंगे तो आप अपनी सुख-सुविधा की कोई भी चीजों को नहीं खरीद सकते इसलिए पैसों का महत्व तो बहुत है। हर व्यक्ति के जीवन में पैसे होना अति आवश्यक होता है लेकिन कई बार ऐसा हो जाता है कि कड़ी मेहनत और सफलता के बावजूद भी हमारे पास पैसे नहीं रहते हैं हमें पैसे की कमी हमेशा बनी रहती है। ऐसे में आज हम आपको ऐसे टोटकों के बारे में बताएंगे जिससे करने से माता लक्ष्मी की कृपा हमें प्राप्त होती है और हमें सारे संकटों से मुक्ति प्राप्त होती है। कपूर और पीली सरसों का इस्तेमाल आपने हमेशा पूजा के कार्यों में और किचन के कार्यों में किया होगा लेकिन आज हम आपको कपूर और पीली सरसों की मदद से कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे जो आज के जीवन से धन संबंधी सारी परेशानियों को दूर कर देगा। आप इन उपायों को जरूर आजमाएं आपको बहुत जल्दी प्रभाव नजर आने लगेगा।

जरूर आजमाएं इन आसान उपायों को

महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें यह उपाय
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हम तरह-तरह के उपाय और पूजा पाठ करते हैं लेकिन ऐसा माना जाता है कि कभी भी काम शुरू करने से पहले दुकान या कार्यस्थल में पूजा करनी चाहिए। पूजा स्थल पर कपूर का धुआ करना चाहिए। इसे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है साथ ही साथ कपूर का धुआ नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करके सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

सरसों की मदद से करें पूजा के समय यह उपाय
पीली सरसों को गाय के गोबर से बने उपले में डालकर घर में इसका धुआ कर देना चाहिए ऐसा माना जाता है कि पूजा के समय यदि हम यह उपाय करेंगे तो हमें धन से संबंधित सारी परेशानियां दूर होंगी यह कार्य सुबह के समय पूजा करने के दौरान करना सबसे अच्छा माना जाता है ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

पारिवारिक रिश्तो में यदि आ गई है दिक्कत तो करें ये उपाय
यदि आपके घर में पारिवारिक रिश्तो में मतभेद आ गया है लड़ाई-झगड़े, क्लेश का वातावरण बना हुआ है, रिश्तो में दरार पड़ गई है तो आपको समझ जाना चाहिए कि यह सब का कारण वास्तु दोष का ही हो सकता है। इससे बचने के लिए आप घर के हर कोने में कपूर जलाएं ऐसा माना जाता है कि यह नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर देता है कपूर का धुआ करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है आपको जरूर लाभ प्राप्त होगा।

बुरी नजर और जादू टोना से बचने के लिए करें यह उपाय
यदि आपको कोई नजर लग गई है बुरी शक्तियों का आप पर साया है आप जादू टोना से बचना चाहते हैं तो आप सरसों का टोटका कर सकते हैं इसके लिए पीली सरसों लेकर घर के मुख्य दरवाजे से लेकर पूरे घर में सरसों का छिड़काव करना चाहिए। इससे पूर्व दिशा से शुरू करके पीछे के दरवाजे तक ले जाना चाहिए आपके घर में आ रही बुरी शक्तियां इससे दूर होंगी।

नजर दोष से बचने के लिए करें यह उपाय
जिन लोगों को बार-बार नजर लग जाती है नजर लगाने पर पीली सरसों को व्यक्ति के सिर पर घुमा कर बाहर फेंक देने से नजर उतर जाती है। कई बार इसे करने के लिए लोग पीली सरसों के साथ जो कर और मिर्च भी मिलाते हैं इससे आपको बहुत जल्दी फायदा मिलेगा और आप बुरी नजर से बच सकते हैं।

आर्थिक समस्या को दूर करने के उपाय
आर्थिक समस्या से निजात पाने के लिए आप कपूर और लौंग मिलाकर जलाए इस। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव बनी रहती है आपकी जीवन से सभी तरह की पैसों की संबंधी परेशानियां दूर होंगी।

पित्र दोष को दूर करने के उपाय
पितृदोष की वजह से व्यक्ति को बहुत सी मुसीबतें और समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए कुछ कपूर को एक कटोरी में डाल कर उसे बाथरूम में रख देना चाहिए इसे 1 सप्ताह में बार बार बदल लेना चाहिए ऐसा करने से पित्र दोष से छुटकारा मिल जाता है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*