Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
धर्म संसार

जाने विष्णु जी का सबसे प्रिय फूल, जिसे चढ़ाने से आपको मिलेगा सबसे ज्यादा पुण्य फल

भगवान विष्णु को त्रिदेव में से एक माना जाता है ऐसा माना जाता है कि सृष्टि का आरंभ त्रिदेव के ही वजह से हुआ है। त्रिदेव में भगवान विष्णु एक महत्वपूर्ण देव हैं जिनका धाम बैकुंठ है। भगवान विष्णु की पत्नी मां लक्ष्मी है जिन्हें सुख समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी माना जाता है। देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु 4 माह की योगनिद्रा के बाद जागते हैं ऐसा माना जाता है कि जब भगवान विष्णु जागते हैं उसी दिन से सारे जगह मंगल और शुभ कार्य और मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं, शादी-ब्याह जैसे कार्य इसी दिन से शुरू हो जाते हैं इस दिन को सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है। ऐसे में हम अपने सुखी जीवन वैवाहिक जीवन के लिए भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं, साथ ही जिन लोगों की शादी में अड़चनें आ रही है वे लोग भी भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और गुरुवार के दिन पूजा करने वाले लोगों को विवाह संबंधी सारी परेशानियां दूर होती हैं। यदि आप भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं और उनकी पूजा-अर्चना करना चाहते हैं तो आप एक विशेष फूल जो कि भगवान विष्णु को सबसे ज्यादा प्रिय है ऐसे फूल को चढ़ाएं। इससे आपको सर्वश्रेष्ठ पुण्य की प्राप्ति होगी ऐसा माना जाता है कि इससे भगवान विष्णु बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और अपनी विशेष आशीर्वाद आपको देते हैं।

भगवान विष्णु की पूजा करने में इन फूलों को करें शामिल

बेलपत्र से इस दिन करे पूजा
ऐसा माना जाता है कि देवउठनी एकादशी के दिन यदि आप बिल पत्र से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं तो अंत में मुक्ति प्राप्त हो ही जाती है साथ ही तुलसी के पत्तों का अर्पित करने से 1000 जन्मों के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।

अगस्त्य पुष्प से करें पूजा
भगवान विष्णु को बहुत प्रकार के फूलों को अर्पित करने का नियम बताया गया है लेकिन यदि आप भगवान विष्णु को अगस्त्य पुष्प से पूजा करते हैं तो ऐसा माना जाता है कि उनके सामने भगवान इंद्र विनोद मस्तक हो जाते हैं और इन भगवान विष्णु की विशेष कृपा आपको प्राप्त होती है।

लाल और सफेद कनेर
भगवान विष्णु को लाल और सफेद कनेर के पुष्प से पूजा करने वाले लोगों को भगवान का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता और अति प्रसन्न होते हैं।

गुलाब के पुष्प
जो लोग भी गुलाब के पुष्प से भगवान विष्णु जी की पूजा करते हैं उन्हें मुक्ति प्राप्त होती है अर्थात मोक्ष की प्राप्ति होती है।

पीले और रक्त वर्ण कमल
ऐसा माना जाता है कि जो लोग भी भगवान विष्णु को पीले और रक्त वर्ण के कमल से सुगंधित पुष्पों से पूजा करते हैं उन्हें श्वेत दीप में स्थान प्राप्त होता है भगवान विष्णु को पीले और रक्त वर्ण कमल बहुत प्रिय हैं आपने उनके हाथ में हमेशा कमल के पुष्प को देखा ही होगा।

बकुल और अशोक के पुष्प
बकुल और अशोक के पुष्पों से पूजा करने वाले लोगों को कभी भी शोक नहीं होता है वे शोक रहित होते हैं।

चंपा पुष्प
ऐसा कहा जाता है कि चंपक पुष्प उसे भगवान विष्णु की पूजा करने वाले व्यक्ति को जीवन मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिल जाती है कभी भी उन्हें पुनः जन्म नहीं लेना पड़ता मोक्ष की प्राप्ति जाती है।

केतकी पुष्प
ऐसा माना जाता है कि ये फुल भगवान विष्णु को अति प्रिय है सोने से बना केतकी पुष्प भगवान को अर्पित करने वालों के करोड़ों जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं।

कदंब का फूल
ऐसा माना जाता है कि यह भगवान विष्णु को सबसे ज्यादा प्रिय होता है कदंब के फूल इसलिए एकादशी पर कदंब के फूल से उसकी पूजा करना सबसे ज्यादा उत्तम और अच्छा माना जाता है भगवान विष्णु को कदम पुष्प अर्पित करने से वे बहुत प्रसन्न होते हैं कदम पुष्प से भगवान का पूजा करने वालों को यमराज के कष्टों का सामना कभी भी नहीं करना पड़ता है। विष्णु जी उनकी सभी मनोकामना भी पूरी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker