Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
धर्म संसार

दीवाली के दिन इन चीजों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ

दिवाली का पर्व खुशियां लेकर आ रहा है दिवाली को सुख समृद्धि का त्योहार माना जाता है। जीवन में सुख समृद्धि बने रहे इसके लिए दिवाली के दिन महालक्ष्मी की पूजा अर्चना पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ की जाती है। ऐसा माना जाता है कि दिवाली के मौके पर यदि शुभ मुहूर्त में विधि विधान से मां की पूजा की जाए तो सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

इस वर्ष दीपावली 4 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दिवाली पर मां लक्ष्मी का स्वागत विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ किया जाता है। पूजा अर्चना करके मां लक्ष्मी का आह्वान किया जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार दिवाली के दिन यदि कुछ चीजों के दर्शन आपको अचानक ही हो जाते हैं तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है ऐसा माना जाता है कि इनके दिखने से घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है, और साल भर आप को मा लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसा माना जाता है कि इन सब चीजों का दिखना आपके घर में मां लक्ष्मी के आगमन का सूचना देता है।

इन चीजों का दिवाली के दिन देखना होता है बहुत शुभ

केसरिया गाय
केसरिया गाय को देवत्व का प्रतीक माना जाता है और दिवाली की रात इसे देखने से सुख समृद्धि का आगमन होता है इसलिए इस दीपावली पर केसरिया गाय के दर्शन यदि आपको हो जाते हैं तो यह आपके लिए बहुत शुभ संकेत है।

बिल्ली का दिखना
पौराणिक मान्यता के अनुसार यदि दीपावली के दिन आपको बिल्ली नजर आ जाती है तो यह बहुत ही शुभ होता है ऐसा माना जाता है कि दिवाली की रात यदि बिल्ली के दर्शन हो जाए तो यह और भी शुभ संकेत होता है बिल्ली का दिखाई देना जीवन में धन आने के संकेत देता है।

छिपकली का दिखना
आमतौर पर छिपकली घर में अक्सर ही दिखाई देती हैं लेकिन यदि यह दिवाली की रात को घर में कहीं दिख जाए तो यह बहुत ही शुभ होता है दिवाली पर छिपकली का देखना मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने का सूचक है।

छछूंदर का देखना भी होता है शुभ
दिवाली की रात को यदि आपको घर में कहीं भी छछूंदर दिख जाए तो यह आपके लिए बहुत शुभ संकेत है अगर यह आपके घर पर नजर आती है तो इसे भागाए नहीं बल्कि अपने रास्ते जाने दे।

  1. उल्लू का दिखना होता है सबसे शुभ
    दीपावली की रात को उल्लू का दिखना बहुत ही शुभ होता है ऐसा माना जाता है कि उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन है इसलिए उल्लू के दिखने का मतलब होता है कि मां लक्ष्मी आप से बहुत प्रसन्न है और इस वर्षा पर महालक्ष्मी की विशेष कृपा बरसने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker