दीवाली से पहले घर के मुख्य द्वार में करे ये सजावट, मिलेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

अब कुछ ही दिनों में दिवाली का त्यौहार आने वाला है। देश भर में दिवाली का त्यौहार बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है दीपावली के शुभ दिन पर महालक्ष्मी जी की पूजा अर्चना की जाती है और उन्हें प्रसन्न करने के लिए नए-नए तरह की उपाय किए जाते हैं। ऐसे में दीवाली की तैयारियां कुछ दिन पहले से ही शुरू हो जाती है। लोग अपने घरों में साफ- सफाई, रंगाई- पुताई करते हैं साथ ही लाइटिंग करते हैं अपने घर में सजावट करते हैं यह सब मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ही लोग करते हैं।

ऐसे में घर का मुख्य द्वार सबसे शुभ स्थान होता है ऐसा माना जाता है कि सारी सकारात्मक ऊर्जा हमारे घर में मुख्य द्वार से ही प्रवेश करती है साथ ही मुख्य द्वार की साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि मां लक्ष्मी का प्रवेश भी इसी द्वार से होता है इसलिए इस आर्टिकल में आज हम आपको बताएंगे की किस तरह मुख्य द्वार पर सजावट करनी चाहिए जिससे मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होगी।

मुख्य द्वार पर करें फूल और लाइट से सजावट
मुख्य द्वार को बहुत आकर्षक बनाने के लिए उस पर फूल और लाइट्स से सजावट करें। अलग-अलग तरह के फूल और लाइट से मिलाकर घर की खिड़की और दरवाजे को सजाएं इससे आपका घर तो बहुत खूबसूरत दिखेगा ही साथ में ही महालक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।

चांदी का स्वास्तिक लगाए मुख्य द्वार पर
हिंदू धर्म में स्वस्तिक को बहुत शुभ माना जाता है इस निशान को बहुत पवित्र भी माना जाता है। हर शुभ काम में इसे बनाया जाता है, मंदिरों में बनाया जाता है, घर के प्रवेश द्वार पर भी बनाया जाता है। इसलिए दिवाली वाले दिन मुख्य द्वार पर चांदी का स्वास्तिक लगाना चाहिए यदि आप चाहे तो कुमकुम से भी स्वास्तिक बना सकते हैं मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का निशान बनाने से नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर होती है।

फूलों का तोरण बनाएं
मुख्य द्वार पर तोरण को सजाना प्राचीन काल से चले आ रहा है इसलिए यदि आप फूलों से और पत्तों से तोरण बनाकर मुख्य द्वार पर सजाते हैं तो यह बहुत ही शुभ होता है कहते हैं कि मां लक्ष्मी का स्वागत और उनकी कृपा पाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर धनतेरस वाले दिन से ही तोरण लगाया जाना चाहिए साथ ही यदि आप केले के पत्ते अपने मुख्य द्वार पर लगा सकते हैं तो यह भी बहुत शुभ होता है।

रंगोली अवश्य बनाएं
हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार दिवाली है इसलिए दिवाली के दिन हर घर में रंगोली बनाई जाती है मुख्य द्वार पर रंगोली बनाना बहुत शुभ होता है इसे मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*