Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
धर्म संसार

धनतेरस के दिन इन चीजों को खरीदने से होती है धन में वृद्धि, मिलती है माँ लक्ष्मी की कृपा

इस बार धनतेरस 2 नवंबर मंगलवार के दिन पढ़ रहा है। दिवाली की शुरुआत धनतेरस के पर्व से ही होती है। धनतेरस का त्यौहार में नई चीजों की खरीदारी बहुत शुभ मानी जाती है, इसे धनत्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती भी कहा जाता है। धनतेरस पर बाजार से बर्तन सोने चांदी की चीजें मिट्टी की दिए या घर का सामान खरीदना बहुत मंगलकारी होता है। धनतेरस में वैसे तो लोग बहुत चीजों की शॉपिंग करते हैं लेकिन उनमें से बहुत कम लोग ही यह जानते हैं की किस वस्तु की शॉपिंग करना शुभ होता है आइए जानते हैं धनतेरस के दिन कीन चीजों की शॉपिंग करनी चाहिए।

धनतेरस के दिन इन चीजों को खरीदना है शुभ
लक्ष्मी माता और गणेश जी की मूर्ति
दिवाली के दिन पूजा जाने वाली लक्ष्मी जी और गणेश जी की खरीददारी आप को धनतेरस के दिन ही कर लेनी चाहिए, कहते हैं कि धनतेरस के दिन अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके लिए सौभाग्य और शुभता प्रदान करने वाला होगा धन की वर्षा करती हुई मां लक्ष्मी की मूर्ति इस दिन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।

झाड़ू
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना जाता है झाड़ू को लक्ष्मी जी का रूप माना जाता है कहते हैं कि इस दिन झाड़ू खरीदने से गरीबी दुख और स्वास्थ्य समस्याओं के साथ किसी भी प्रकार की वित्तीय परेशानी भी दूर हो जाती है साथ ही जानू खरीदने के समय इसके नियमों का भी ध्यान देना चाहिए।

सोने चांदी के सिक्के
धनतेरस के अवसर में सोना और चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है लगभग 60% लोग धनतेरस के त्यौहार में सोना और चांदी ही खरीदते हैं इन सिक्कों में गणेश भगवान और लक्ष्मी माता के चित्र बने होने से और भी शुभ माना जाता है।

बर्तन
घर के नए बर्तन खरीदने के लिए धनतेरस शुभ दिन माना जाता है हम आपको यही सलाह देंगे कि आप तांबे के बर्तन खरीदें और उन्हें पूर्व की दिशा में रखें।

धनिया
वैसे तो धनिया हम हर रोज खरीद सकते हैं लेकिन धनतेरस के दिन धनिया खरीदना बहुत शुभ माना जाता है इसे धनतेरस के दिन खरीद कर महालक्ष्मी पर चढ़ाना चाहिए और इसका पेड़ लगाना चाहिए धनतेरस के दिन इसके बीज बोने से आपके घर में समृद्धि बनी रहती है और धन की कमी नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker