धनतेरस के दिन खरीदें ये पीली वस्तु, धन वर्षा के साथ मिलेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी में धनतेरस पर्व मनाया जाता है इस बार धनतेरस 2 नवंबर को मनाया जाएगा, सनातन मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है इस दिन खरीदारी करने से लक्ष्मी मां की आशीर्वाद बना रहता है इस दिन खरीदी गई चीजें साल भर फल देने का काम करती है। इसके अलावा धनतेरस के दिन दान करना भी बात पूण्य माना जाता है आज हम आपको बताएंगे की धनतेरस के दिन किन पीली चीजों को खरीदने से आपको धन की प्राप्ति होती है।

धनिया- धनतेरस के दिन पीला धनिया खरीदना शुभ माना जाता है धनिया को बृहस्पति का कारक माना जाता है पीला धनिया खरीदकर उसे लक्ष्मी माता में चढ़ाने से आपको धन की प्राप्ति होगी, साल भर आपके घर में शांति बनी रहेगी।

पीले मिठाई- पीला गुड़ या पीले रंग की मिठाई खरीदे। इसके अलावा आप पीले रंग के कपड़े या पीले रंग की भगवान की मूर्ति भी खरीद सकते हैं।

झाड़ू- ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी को झाड़ू चढ़ाना शुभ होता है धनतेरस के दिन आप पीले रंग का झाड़ू खरीद सकते हैं।

पीले बर्तन- कहा जाता है कि धनतेरस के दिन धातु खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है यह धातु पीले रंग का हो तो इसका अहमियत और भी बढ़ जाता है इस दिन पीले बर्तन खरीदने से आपको सौभाग्य और दृष्टि में शुभता मिलती है अगर आपको बृहस्पति ग्रह की शांति करनी है तो पीतल का बर्तन उपयोग किया जाता है।

कौडी- धनतेरस में कौड़ी खरीदना शुभ होता है कहा जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान लक्ष्मी मां के साथ कौडिया भी प्रकट हुई थी। इसलिए यह शुभ माना जाता है अगर कौडिया सफेद है, तो इसे हल्दी खोलकर पीला कर सकते हैं और इसकी पूजा दिवाली में करना चाहिए इसके अलावा धनतेरस के दिन में कौडियो को अपनी तिजोरी में रखने से फायदा होता है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*