![PicsArt_11-09-01.27.32](https://media14live.com/wp-content/uploads/2021/11/PicsArt_11-09-01.27.32.jpg)
हिंदू घरों में देवी-देवताओं की मूर्तियां तस्वीर रखना बहुत आम बात है हम पूजा घर के अलावा भी घर के बहुत से हिस्सों में भगवान की तस्वीर और मूर्तियां रखते हैं क्योंकि हमारा मानना है कि देवी देवताओं की तस्वीर और मूर्तियों को घर में रखने से घर का वातावरण बहुत ही शुद्ध और सुख समृद्धि वाला बना रहता है, लेकिन देवी देवताओं की मूर्ति को घर पर रखने की सही दिशा, सही जगह का ज्ञान हमें नहीं होता है। वास्तु के अनुसार देवी देवताओं की मूर्तियां घर के किस रूप और कहां पर स्थापित की जाए जिससे घर के लोगों और घर में सुख समृद्धि का वातावरण बने इसके लिए कुछ नियम बताएं हैं जिनका आपको ज्ञान होना बहुत जरूरी होता है इसलिए आज हम आपको ऐसे ही वास्तु से जुड़े नियम बताएंगे जिन्हें घर में देवी देवताओं की तस्वीर अपने के समय आप जरूर ध्यान दें।
तस्वीर व मूर्ति घर पर रखने के कुछ नियम
■कुछ मूर्तियों को घर में रखना बहुत ही ज्यादा शुभ होता है सभी को यह मूर्ति अपने घरों में रखनी चाहिए घर के मंदिर में भगवान कृष्ण की बाल रूपी बैठी हुई मूर्ति रखना और साथ ही राधा कृष्ण की जुगल जोड़ी की मूर्ति है तस्वीर को रखना भी बहुत शुभ होता है।
■यदि आप घर में भगवान गणेश की मूर्ति या तस्वीर रखना चाहते हैं तो गणेश जी की मूर्ति केसरिया पीले रंग के वस्त्र पहने हुए मूर्ति रखना बहुत ही शुभ होता है, इसके अलावा भी गणेश जी की नृत्य करती हुई प्रतिमा रखना भी बहुत शुभ होता है।
■कुछ देवी देवताओं की कभी भी खड़ी मुद्रा की मूर्ति वह तस्वीर नहीं रखनी चाहिए जैसे कि देवी लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश जी और कुबेर जी की कभी भी खड़ी अवस्था वाली मूर्ति नहीं रखनी चाहिए इनकी हमेशा बैठी हुई मूर्ति रखना सबसे उत्तम होता है।
■घर पर यदि आप शिवजी की पूजा करना चाहते हैं तो शिवलिंग की बजाय शिव जी की तस्वीर रखे।
■मां काली की रौद्र रूप वाली मूर्ति या तस्वीर या फिर देवी काली का बाया पैर भगवान शिव के ऊपर रखने वाली मूर्ति को घर में रखना अच्छा नहीं माना जाता।
■यदी आपने अपने घर में भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर की स्थापना की है तो इसके साथ ही महालक्ष्मी की भी स्थापना जरूर करें भगवान विष्णु वही निवास करते हैं जहां देवी लक्ष्मी उनके साथ निवास करें।
Leave a Reply