Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
धर्म संसार

वास्तु शास्त्र के अनुसार जाने दीपक जलाने के सही नियम

सनातन धर्म में दीपक जलाने का विशेष महत्व है, हर हिंदू घर में, शुभ अवसरों में, पूजापाठ में, मंदिरों में, घर के मंदिरों में दीपक जलाया जाता है। दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है ऐसा माना जाता है कि दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और घर का वातावरण शुद्ध पवित्र और सुख शांति से भरपूर बना रहता है, आमतौर पर लोग अपने घरों पर सुबह पूजा करते समय दीपक जलाते हैं और शाम को सूर्यास्त के बाद भी दीपक जलाते हैं साथ ही लोग तुलसी के पौधे के पास भी दीपक जलाते हैं और मुख्य द्वार पर भी दीपक जलाते हैं।

जैसे की हम सब जानते हैं कि वास्तुशास्त्र हमें हमारे जीवन में आने वाली मुसीबतों से बचाने के लिए कुछ नियम, कायदे-कानून बताए हैं जिनको यदि हम पालन करते हैं तो हमारा जीवन सुख-समृद्धि से भरपूर हो जाता है ऐसे में वास्तु की दृष्टि से भी दीपक जलाना शुभ फल देता है और हमें अपने घर में दीपक जलाना चाहिए लेकिन हम सब अपने घर में दीपक तो जलाते हैं लेकिन हमें इसके सही दिशा और सही नियम की जानकारी नहीं होती है। इसकी वजह से हमें इसका पूरा फल प्राप्त नहीं होता है लेकिन यदि आप इसकी सही नियम जान जाएंगे तो यह आपको पूर्ण फल देगा।

आज इस आर्टिकल में हम आपको दीपक जलाने की सही नियम बताएंगे।

दक्षिण दिशा में दीपक जलाना
वास्तु शास्त्र के अनुसार दीपक की लौ दक्षिण दिशा की ओर रखने से जीवन में हानि होती है और यह हानि किसी धन के रूप मे हो सकती है साथ ही अन्य किसी तरीके से भी आपको हानि हो सकती है, इसलिए दीपक जलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि दीपक की लौ कभी भी दक्षिण दिशा की ओर ना हो।

पश्चिम दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके दीपक की लौ पश्चिम दिशा की ओर है तो यह शुभ नहीं होता है। यह अशुभ फल देता है अगर आपके घर में दीपक जलाते समय उसकी लौ पश्चिम दिशा की ओर है तो यह आपके जीवन में दुखों को बढ़ाता है।

पूर्व दिशा में दीपक जलाना
पूर्व दिशा में दीपक को जलाना और दीपक की लौ का मुख पूर्व दिशा में होना शुभ फल देता है यह इंसान की आयु में वृद्धि करता है इसलिए इस प्रकार दीपक जलाना शुभ होता है।

उत्तर दिशा में दीपक जलाना
यदि आपके जीवन में पैसों की समस्या है और बार-बार आपको पैसों की समस्याओं को झेलना पड़ रहा है तो दीपक की लौ उत्तर दिशा की ओर रखें इससे आपको बहुत लाभ होगा क्योंकि इस दिशा में दीपक जलाना शुभ होता है और आप को विभिन्न प्रकार के धन लाभ होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker