Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सेहत

सिंघाड़ा के सेवन से दूर होती है ये 7 बीमारियां

सर्दी का मौसम आते ही ठेलों में सिंघाड़ा बिकना शुरू हो जाता है। सिंघाड़ा लोग बहुत चाव से खाते हैं, सिंघाड़ा हर किसी को पसंद आता है। बात चाहे चटनी के साथ सिंघाड़े की रोटी हो या फिर कच्चा सिंघाड़ा, व्रत में भी सिंघाड़ा का बहुत महत्व होता है। व्रत के दौरान सिंघाड़े से बहुत से चीजे बनाए जाते हैं जैसे हलवा और सिंघाड़े आटे का रोटी, सिंघाड़ा तालाब के पानी की सतह पर तैरने वाला एक पौधा है इसके फूल सफेद रंग के तथा जल की उपरी सत्ता पर खुले हुए होते हैं। यह फल कठोर और त्रिकोणीय चपटा तथा दो कोणों वाला होता है इसके बहुत से फायदे होते हैं यह ठंडे तासीर का होता है इसीलिए यह सर्दियों में ज्यादा मिलता है इसको अंग्रेजी में वाटर कैल्ट्रॉप कहा जाता है। इसमें कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट, जैसे तत्व पाए जाते हैं इसीलिए इसे गुणों का खान भी कहा जाता है। आज इस आर्टिकल के द्वारा हम आपको सिंघाड़ा खाने के फायदे बताएंगे।

शुगर के मरीजों के लिए
डायबिटीज होने पर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है इसमें आपकी मदद सिंघाड़ा कर सकता है रोज सिंघाड़ा खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।

जलन में
सिंघाड़े की बेल को पीसकर उसका पेस्ट शरीर में जलन वाले स्थान पर लगाने से आपके शरीर में यदि जलन हो रही है तो उसे रोका जा सकता है।

अस्थमा
अस्थमा रोगियों के लिए सिंघाड़ा खाना बहुत फायदेमंद होता है इसके अलावा यदि आपको खांसी सर्दी से सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो भी सिंघाड़े का सेवन कर सकते हैं साथ ही अगर आप सिंघाड़े का आटा को पानी में घोलकर पीते हैं तो भी यह फायदेमंद होता है।

बवासीर
जिन्हें बवासीर की समस्या है सिंघाड़ा उनके लिए भी बहुत फायदेमंद होता है बवासीर की दिक्कत होने पर कच्चा सिंघाड़ा नियमित रूप से खाने से आपकी परेशानियां दूर होंगी आप सिंघाड़े आटे की रोटी भी बना कर खा सकते हैं।

अपच की समस्या
अगर आपको एसिडिटी या अपच की समस्या है तो इस समस्या से आपको सिंघाड़ा छुटकारा दिला सकता है रोजाना सिंघाड़ा खाने से आपका खाना डाइजेस्ट होने में मदद होता है साथ ही पेट से जुड़ी परेशानियां भी नहीं होती।

फटी एड़ियों के लिए
अगर आप फटी एड़ियों से परेशान हैं तो इससे भी आपको सिंघाड़ा छुटकारा दिला सकता है इसके अलावा यदि आपके शरीर में सूजन या दर्द की समस्या है तो भी आपको सिंघाड़ा खाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker