Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
धर्म संसार

हाथों में उपस्थित यह पांच निशान देते है शुभ संकेत, जीवन में कभी नहीं होती धन की कमी

हस्तरेखा शास्त्र सिर्फ भारत में नहीं बल्कि दुनिया भर में बहुत लोकप्रिय माना जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार मनुष्य की हथेली में उससे जुड़े भविष्य के बहुत से रहस्य छुपे हुए होते हैं। हस्तरेखा शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जो आपके हथेली की रेखाओं से हमारे भूत, भविष्य, वर्तमान के बारे में हमें बताता है ऐसा माना जाता है कि हमारे हाथों की रेखाओं में बहुत से राज छुपे हुए होते हैं ऐसे में सब रेखाओं का अपना एक अलग महत्व और एक अपना एक अलग मतलब होता है। ऐसे में कुछ निशान का हमारी हथेली पर उपस्थित होना हमारे लिए शुभ होता है तो कभी-कभी या अशुभ भी होता है हाथों की लकीरों से ना केवल मनुष्य के चरित्र और स्वभाव के बारे में जाना जा सकता बल्कि उसके भविष्य में आने वाली संकटों या फिर शुभ संकेतों के बारे में भी बताया जा सकता है।

कुछ विशेष रेखाएं जो हर किसी के हाथ पर उपस्थित नहीं होती है यह बहुत कम लोगों के हाथ पर ही उपस्थित होती है लेकिन यह रेखाएं और निशान जिन लोगों के हाथ और हथेली पर उपस्थित होती है, वे बहुत ही भाग्यशाली माने जाते हैं। उन्हें आर्थिक समस्या से जूझना नहीं पड़ता है उनके जीवन में हमेशा खुशी बनी रहती है और उनका जीवन बहुत सुख में होता है लेकिन आम तौर पर हमें इन रेखाओं निशान के बारे में कोई जानकारी नहीं होती है तो आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ नहीं जान के बारे में बताएंगे जिनका अगर हाथों पर उपस्थित होना बहुत शुभ माना जाता है।

ध्वज का निशान उपस्थित हो
जिन लोगों के हाथों पर ध्वज का निशान बना हुआ होता है वह बहुत ही शुभ होते हैं हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ध्वज का निशान शनी से जुड़ा हुआ माना जाता है इसलिए से प्रसिद्धि और खुशी का प्रतीक भी माना जाता है ऐसे व्यक्ति जिनके हाथों में ध्वज होता है वह जीवन में बहुत ज्यादा फेमस होते हैं ऐसा माना जाता है कि ध्वज का निशान जीवन में सफलता देता है।

हाथों पर बनता हो अर्धचंद्र की आकृति
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक हथेली में सबसे ऊपर की ओर हृदय रेखा उपस्थित होती है जिन लोगों कि दोनों हथेलियों को जोड़ने पर हृदय रेखा से इस पर अर्धचंद्र की आकृति बनती है तो यह बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसी आकृति अगर जातक के हाथ पर बनती है तो उनकी बुद्धि काफी तेज होती है साथ ही उन्हें जीवन में बुद्धि के बल पर नाम सम्मान और पैसा सब कुछ प्राप्त होता है।

अगर हाथों पर बनता हो एक्स (x)का निशान
जिन जातकों के हथेली में मस्तिष्क रेखा हृदय रेखा के बीच एक्स का निशान बनता हुआ दिखाई देता है तो यह बहुत शुभ ही माना जाता है ऐसे व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होते हैं ऐसा माना जाता है कि ऐसे जातक को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है उन्हें आर्थिक समस्या कभी भी नहीं आती है साथ ही इनके जीवन में पैसों से संबंधित सुख बना रहता है।

अगर बनता हो हाथों में एम(M) का निशान
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली में एम का निशान बनता है तो ऐसे जातक बहुत ही किस्मत वाले होते हैं हर क्षेत्र में इनका किस्मत इनका बहुत साथ देता है। साथ ही उनमें नेतृत्व करने की क्षमता भी होती है और यह हर समस्या का समाधान निकाल लेते हैं समाज में भी इन्हें बहुत उच्च पद की और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है और इन्हें धन संबंधी कोई भी परेशानी नहीं झेलनी पड़ती है।

हाथों में V का निशान होता है शुभ
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ में v का निशान होना बहुत ज्यादा शुभ होता है यह हृदय रेखा से बनता है जब ह्रदय रेखा गुरु पर्वत के पास जा कर दो भागों में बढ़ जाती है और V का आकार ले लेती है तो विष्णु चिन्ह का शुभ योग बनता है जिन लोगों के हाथों पर यह निशान होता है वह अत्यंत भाग्यशाली होते हैं इन्हें सम्मान बहुत प्राप्त होता है और धन दौलत की भी कभी कमी नहीं होती है।

अगर हाथों में हो शंख का निशान
जिन जातकों के हाथ पर शंख का निशान बनता है वह बहुत ही शुभ होता है ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों के हाथ में यह निशान पाया जाता है वह हर काम में सफल होते हैं उन्हें कभी भी असफलता प्राप्त नहीं होती है। इनके शत्रु खुद-ब-खुद हार मान लेते हैं ऐसे लोग पर मां लक्ष्मी भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker