वास्तु दोष को दूर करता है मोर पंख, जानिए कैसे

मोर पंख खूबसूरत होने के साथ ही बहुत पवित्र भी माना जाता है। भगवान श्री कृष्ण ने अपने मस्तिष्क पर मोर के पंख को स्थान दिया है आप इसी से समझ सकते हैं कि मोर का पंख कितना पवित्र होता है। मोर के पंखों भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी का भी प्रिय माना गया है, साथ ही भगवान कार्तिकेय का वाहन ही मोर है, इसके अलावा भगवान गणेश से लेकर माता सरस्वती तक के लिए मोर का पंख बहुत ही प्रिय है वास्तु की दृष्टि से भी मोर के को बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है ऐसा माना जाता है कि इसके बहुत से फायदे हैं यह आपकी बुरी किस्मत को बदल सकता है और आपके जीवन को सुख समृद्धि से भरपूर कर सकता है तो आज हम आपको मोर के पंख के कुछ चौका देने वाले फायदे बताएंगे।

मोर के पंख के फायदे
●वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर में वास्तु दोष है और नकारात्मक ऊर्जा है तो आप अपने घर के मुख्य द्वार पर तीन मोर का पंख लगाए।

●ऐसा माना जाता है कि भगवान कृष्ण की बांसुरी के साथ मोर के पंख रखा जाए तो इससे भी घर का वास्तु दोष दूर होता है।

●यदि आपके जीवन में वैवाहिक जीवन में तनाव होने लगे हैं तो आप अपने शयनकक्ष में दो मोर के पंख साथ लगाये इससे पति- पत्नी के बीच तालमेल और प्यार बना रहता है।

●पूजा के कमरे में भी मोर के पंख रखकर उसकी पूजा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*