अगर घर पर नजर आ जाये चमगादड़ तो होता है ये बड़ा अपशगुन, रहे सावधान

हमारे आसपास के वातावरण में बहुत से ऐसे जीव जंतु है जो हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में संकेत देते हैं चाहे वह अच्छा संकेत हो या बुरा संकेत हो। सभी को पशु- पक्षियों, जीव-जंतुओं से काफी प्रेम होता है लेकिन हिंदू शास्त्र और हिंदू धर्म के मुताबिक कुछ जीवो को अपने घर में आना बहुत अशुभ माना जाता है इनके प्रवेश करने से घर में दरिद्रता आती है और धन संबंधित बहुत सी मुसीबतें आने लग जाती हैं, अचानक से व्यापार में बहुत घाटा होने की भी संभावना बनने लगती है।

इन जिवो में से एक है चमगादड़, हिंदू शास्त्र के अनुसार चमगादड़ को बहुत शुभ माना गया है घर में यदि चमगादड़ दिख जाए तो यह बहुत ही अशुभ होता है घर में आमतौर पर वैसे तो चमगादर दिखाई नहीं देते लेकिन यदि हमारे घर पर चमगादड़ दिख जाते हैं तो यह बहुत ही अशुभ फल देता है, साथ ही चमगादड़ का शरीर पर गिरना अशुभ माना जाता है तो आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि चमगादड़ का घर में दिखना किस बात का संकेत देता है।

यदि घर पर बार-बार नजर आने लगे चमगादड़
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर में चमगादड़ आ रहे हैं तो यह अच्छा संकेत नहीं होता है और यदि बार-बार हमारे घर पर चमगादड़ आ रहे हैं तो यह संकेत देता है कि हमारे जीवन में बहुत बड़ा खतरा आने वाला है साथ ही इससे बहुत मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही धन की हानि का संकेत भी देते हैं और हमारे घर में नकारात्मक ऊर्जा को फैलाते हैं इसकी वजह से लोगों के बीच झगड़े भी होते हैं और घर में कलह- क्लेश का वातावरण बन जाता है।

चमगादड़ का आना कुछ बीमारियों का भी संकेत देता है
हम सब जानते हैं कि चमगादड़ का घर में दिख जाना बहुत ही अशुभ होता है इसका मतलब होता है कि हमें बहुत ही बुरी खबर मिलने वाली है वही चमगादड़ घर में आकर रहने लगे तो परिवार के किसी सदस्य को बहुत बड़ी बीमारी होने वाली है इस बात का संकेत देता है।

अगर आपके घर में ऐसा हो रहा है तो आप सावधान हो जाएं साथ ही चमगादड़ घर बार- बार आते है तो धन संबंधी मामलों में भी सतर्कता बरतें वरना कर्ज में डूबते ही चले जाएंगे, लेकिन इसके बावजूद चमगादड़ को कोई भी नुकसान कभी भी ना पहुंचाए उसे आराम से घर से बाहर निकालें यदि चमगादड़ शरीर पर अचानक गिर जाए तो यह किसी अशुभ घटना के होने का संकेत हमें देती है, ऐसी स्थिति में स्नान करके इष्ट देवता की आराधना करें या फिर संभव हो तो मंदिर जाएं और गरीब और जरूरतमंदों को कुछ दान भी करें इससे कुछ हद तक आप को फायदा मिलेगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*