वास्तु के अनुसार घर मे इन पौधे को लगाने से बदल जाती है रूठी हुई किस्मत, होने लगता है धन लाभ

घर को सजाने संवारने के लिए हम विभिन्न तरह की चीजों का उपयोग करते हैं। अपने बगीचे में तरह- तरह के पेड़ पौधों को लगाते हैं जिससे हमारे घर की बाहरी खूबसूरती बढ सके, बहुत से पौधे हैं जिन्हें हम घर में भी लगाते हैं और घर की रौनक बढ़ाते हैं। पेड़- पौधे हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा अच्छे होते हैं। हरा-भरा देख कर मन भी अच्छा लगता है साथ ही साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। ऐसे में हम विभिन्न-विभिन्न तरह के पेड़ पौधे लगाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ विशेष तरह के पौधों को यदि हम घर पर लगाए तो यह वास्तु दृष्टि से हमें लाभ पहुंचाते हैं। हमारे घर के वास्तु दोषों को दूर करते हैं।

वास्तु शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जो हमारे जीवन को सुख-समृद्धि और शांति से भरपूर बनाने के लिए तरह-तरह के उपायों को बताता है। वास्तु के अनुसार हमारे वातावरण की सभी चीजों का प्रभाव हमारी और हमारे घर के लोगों के जीवन पर पड़ता है ऐसे में कुछ पौधों का लगाना बहुत ज्यादा शुभ फल देता है तो कुछ का अशुभ फल भी देता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कौन से पेड़-पौधे हैं जिन्हें घर में लगाना बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है जिसे सभी तरह के वास्तु दोष खत्म होते हैं। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और साथ ही साथ घर के सदस्यों के जीवन से समस्याओं को भी दूर करता है और यदि आपकी किस्मत बहुत लंबे समय से रूठ गई है आपको हर जगह से असफलता ही प्राप्त हो रही है तो भी आप इन पौधों को लगाने के उपाय कर सकते हैं इससे आपकी किस्मत तुरंत ही बदल जाएगी जरूर आजमाएं इन उपायों को।

इन पौधों को लगाने से आती है घर में सुख समृद्धि और शांति

मनी प्लांट को घर में जरूर लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट या क्रासुला के पौधे को घर में लगाने से धन लाभ होता है ऐसा माना जाता है कि यह पौधे धन को आकर्षित करते हैं और हमारे घर से सारी समस्या को दूर करते हैं। इसलिए हमेशा उपाय बताया जाता है कि मनी प्लांट को वह घर में अवश्य लगाएं लेकिन मनी प्लांट को लगाने के समय इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि उसकी लताएं ऊपर की तरह की जाती हुई होनी चाहिए कभी भी नीचे की ओर आती हुई नहीं होनी चाहिए तभी यह आपको धन लाभ देगा।

बास का पौधा लगाना देता है धन लाभ
वास्तु के अनुसार घर में बांस का पौधा लगाना भी बहुत शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि यदि हम घर पर बांस के पौधे को ईशान कोण या उत्तर दिशा में लगाएं तो यह धन लाभ देता है इस पौधे को सुख समृद्धि और शांति का प्रतीक माना जाता है। आजकल बैंबू ट्री को लगाने का बहुत ज्यादा प्रचलन है ऐसे में यदि आप सात बंबू ट्री को एक साथ लगाते हैं तो जो आपको बहुत ज्यादा शुभ फल देता है।

शमी का पौधा अवश्य लगाएं
हिंदू धर्म में भी शमी के पौधे को बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है और वास्तु शास्त्र के अनुसार भी शमी का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है यह पौधा लगाने से कभी भी घर में धन- धान्य की कमी नहीं होती है साथ ही शमी के पौधे को रोज सुबह शाम जल चढ़ाकर उसके सामने दीप जलाने से बहुत से प्रकार के दोषों से मुक्ति मिलती है। शनि दोष को ख़त्म करने के लिए भी घर में शमी के पौधे के लगाकर उसकी पूजा-अर्चना करने से शुभ फल प्राप्त होता है।

तुलसी के पौधे
हम सब बखूबी जानते हैं कि तुलसी के पौधे को लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है साथ ही साथ यह घर के लोगों को सुख-शांति, समृद्धि प्रदान करती है इसलिए रोजाना घर में सुबह शाम तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाना चाहिए और दीपक जलाना चाहिए साथ ही साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी करनी चाहिए जिससे यह शुभ फल देता है।

हल्दी का पौधा अवश्य लगाएं
ऐसा माना जाता है कि हल्दी के पौधे सेहत के लिए तो बहुत गुणकारी होते हैं वही भी है वह चमत्कारी भी होते हैं ऐसा माना जाता घर में हल्दी का पौधा लगाने से घर में धन की बरकत आती है। नियमित रूप से इसकी पूजा अर्चना यदि की जाए तुझे आपकी सारी इच्छा मनोकामना पूरी करता है और आपके घर में सुख समृद्धि और शांति का वातावरण स्थापित करता है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*